फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP leaders said it's a budget of prosperity, Congressmen said it's just announcements

Rohtak News: भाजपा नेता बोले खुशहाली का बजट, कांग्रेसियों ने कहा सिर्फ घोषणाएं

Tue, 18 Mar 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 18 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders said it's a budget of prosperity, Congressmen said it's just announcements
फोटो 36: मोहन लाल बड़ौली, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा
सोनीपत। सरकार की ओर से विधानसभा में पेश किए गए आम बजट को भाजपा नेताओं ने विकासपरक बताया है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार ने बजट में आम लोगों के सुझावों को शामिल कर जनभावनाओं का सम्मान किया है। बजट में सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा है। वहीं, विपक्ष ने बजट को विकासहीन और सिर्फ घोषणा का पिटारा बताया है।
विज्ञापन

सरकार का यह बजट हरियाणा की खुशहाली का बजट है। बजट नए विजन के साथ विकास की अवधारणा को धरातल पर उतारने को संबल प्रदान करेगा। यह बजट सभी वर्गों के उत्थान के साथ गरीबों, किसानों, महिलाओं, वंचितों व युवाओं के भविष्य की रूपरेखा भी तय करेगा। बजट में महिलाओं की आर्थिक सहायता के लिए पांच हजार करोड़ के प्रावधान किया है, इससे महिलाएं सशक्त होंगी। -मोहनलाल बड़ौली, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन

राज्य के विकास के लिए यह बजट दूरदर्शी होगा। यह बजट कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करेगा। यह बजट हरियाणा को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। -राजीव जैन, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की अर्थ व्यवस्था के पहिए को तेज गति से घुमाने वाला बजट है। सोनीपत के विकास को जल्द पंख लगेंगे। नायब सरकार का पहला बजट जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरा है। शहर में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ाने के साथ बस अड्डे के निर्माण की घोषणा हुई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ा सुधार करने का एलान किया गया है। -निखिल मदान, विधायक, सोनीपत।

सरकार का बजट स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना और रोजगार के नए अवसर खोलेगा। मुख्यमंत्री ने बजट में महिलाओं के लिए डेयरी, कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन में ब्याज मुक्त एक लाख रुपये के ऋण की व्यवस्था की है। सभी जिलों में बीज परीक्षण लैब स्थापित होगी, जिससे किसानों को फायदा मिलेगा। -देवेंद्र कादियान, विधायक, गन्नौर।
स्वास्थ्य क्षेत्र में बजट में किए गए निवेश से ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर होंगी। सरकार ने बजट में आधुनिक कृषि उपकरणों पर अनुदान, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान शामिल किए है। -कृष्णा गहलावत, विधायक राई।

सरकार की कथनी व करनी में फर्क है। युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन इस बजट से युवाओं को निराशा मिली है। युवाओं को नौकरी देने की समय अवधि का कोई उल्लेख नहीं किया गया। ईडब्ल्यूएस के तहत मिले फ्लैट्स की हालत खस्ता है। बजट से विकास का कोई लेना देना नहीं है। -सुरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक, सोनीपत।

बजट पूरी तरह से घोषणाओं का पिटारा है। घोषणाओं को अमलीजामा कैसे पहनाया जाएगा इसका कोई जिक्र नहीं है। बेरोजगारी के मामले में प्रदेश नंबर वन है, इसके बावजूद युवाओं को सपने दिखाए जा रहे हैं। सरकार को आम लोगों के बीच सर्वे करवाना चाहिए था, लेकिन सिर्फ सुझावों को आधार बताकर बजट सुना दिया। -कमल दिवान, कांग्रेस नेता, सोनीपत।

हरियाणा बेरोजगारी के मामले में नंबर एक पर है। किसान, मजदूर, युवा वर्ग के लिए बजट में कोई भी खास नहीं है। युवाओं को 50 लाख रोजगार देने का वादा हवा हवाई है। महिलाओं को 2100 रुपये देने का बजट में प्रावधान किया गया, लेकिन यह नहीं बताया कि किस वर्ग की महिलाओं को यह राशि कब से मिलनी शुरू होगी। -संजय बड़वासनी, जिला पार्षद।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed