{"_id":"6735b00a121348fec40cd696","slug":"bjp-leader-mohan-lal-baroli-takes-a-dig-at-congress-in-rohtak-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भाजपा नेता मोहन लाल बड़ौली का कांग्रेस पर तंज, आरक्षण वर्गीकरण पर कांग्रेस MLA गीता भुक्कल को दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भाजपा नेता मोहन लाल बड़ौली का कांग्रेस पर तंज, आरक्षण वर्गीकरण पर कांग्रेस MLA गीता भुक्कल को दी सलाह
Thu, 14 Nov 2024 01:40 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:40 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल के आरक्षण वर्गीकरण को लेकर क्या विचार हैं, इससे उनको कोई मतलब नहीं है। इसके बावजूद वे भुक्कल को सलाह देना चाहते हैं कि बड़ों को छोटे व कमजोर को उसका हक देना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली
- फोटो : संवाद
विस्तार
रोहतक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का कहना है कि पार्टी में रहकर पार्टी के खिलाफ काम करने वालों की भी रिपोर्ट मिली है। भाजपा की कई आंखें हैं। समय आने पर उनको उनकी जगह दिखा दी जाएगी। बड़ौली वीरवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत जिला स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारवार्ता में सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में भाजपा में रहकर भाजपा के खिलाफ काम करने वाले नेताओं को लेकर पूछ गए सवाल पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी, पार्टी संगठन के अलावा सामाजिक संगठनों से भी ऐसे नेताओं की विधानसभा वाइज रिपोर्ट मिली है। सभी रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद ऐसे नेताओं की सूची तैयार हो गई है।
विज्ञापन
पार्टी छोड़ने व पार्टी के खिलाफ काम करने वालों के बारे में केंद्रीय नेतृत्व समय आने पर निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। पार्टी ने 10 लाख की सदस्यता का आंकड़ा पार कर लिया है। 50 लाख सदस्य बनाए जाने हैं। साधारण सदस्य बनाने के बाद सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। इसके बाद बूथ कमेटी, मंडल कमेटी, जिला कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव होगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। जब तक पार्टी के संगठन की प्रक्रिया चल रही है, तब तक किसी बाहरी नेता या कार्यकर्ता और पार्टी में छोड़ने वालों को वापस पटका पहनाकर पार्टी में नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
गीता भुक्कल को सलाह, कमजोर को उसका हक देना चाहिए
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल के आरक्षण वर्गीकरण को लेकर क्या विचार हैं, इससे उनको कोई मतलब नहीं है। इसके बावजूद वे भुक्कल को सलाह देना चाहते हैं कि बड़ों को छोटे व कमजोर को उसका हक देना चाहिए। सरकार ने इसकी व्यवस्था की है। भुक्कल बयान देने की बजाए राहुल गांधी या प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा से आरक्षण वर्गीकरण के सवाल पर बयान दिलवाएं।
जल्द होंगे निकाय चुनाव, तैयारियां चल रही
एक सवाल के जवाब में मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में उन नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगम के चुनाव जल्द होंगे, जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। भाजपा एक चुनाव पूरा होने पर दूसरे की तैयारी शुरू कर देती है। यहीं भाजपा का स्टाइल है। अभी से पार्टी 2029 के चुनाव की तैयारी में जुट गई है।
सदस्यता अभियान को लेकर ली बड़ौली ने चारों हलकों के कार्यकर्ताओं की बैठक
इससे पहले बड़ौली ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में भाजपा के रोहतक जिले के चारों हलकों के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी एवं पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के सामने पूरा ब्यौरा रखा। इस मौके पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सतीश नांदल, रेनू डाबला, मंजू हुड्डा, शमशेर खरक व जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका भी मौजूद रहे।