फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP leader Birender Singh termed visit of Rahul is beneficial for the Congress

Haryana: बीरेंद्र सिंह ने राहुल की यात्रा को कांग्रेस के लिए फायदेमंद बताया, हुड्डा पर साधा निशाना

Mon, 02 Jan 2023 09:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Jan 2023 09:59 PM IST
सार

बीरेंद्र सिंह डूमरखां ने कहा कि हुड्डा ने खुद को कांग्रेस समझा है, इसलिए पार्टी बिखर गई। वह बोले कि राहुल की यात्रा से कांग्रेस को फायदा होगा। केंद्रीय नेतृत्व ने कभी प्रदेश में चेक एंड बैलेंस नहीं रखा, इसलिए कांग्रेस कमजोर हुई।

विज्ञापन
BJP leader Birender Singh termed visit of Rahul is beneficial for the Congress
बीरेंद्र सिंह - फोटो : file photo

विस्तार

भाजपा सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे बीरेंद्र सिंह डूमरखां का कहना है कि कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुद को कांग्रेस समझ रहे हैं। इसलिए पार्टी बिखर गई। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को फायदा होगा। सोमवार शाम करीब पांच बजे पूर्व मंत्री कैनाल रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


डूमरखां ने कहा कि कांग्रेस के केंद्र व राज्यों में लगातार चुनाव हारने के कारण कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल टूट रहा था। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी को उभारने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि वे खुद 40 साल कांग्रेस में रहे हैं। कांग्रेस की वर्तमान स्थिति के लिए हमेशा केंद्रीय नेतृत्व जिम्मेदार रहा है।
विज्ञापन


क्योंकि हाईकमान ने प्रदेश में कभी भी चेक एंड बैलेंस की स्थिति नहीं रखी। अगर हाईकमान प्रदेश सरकार की मनमानी पर लगाम लगा देती तो आज कांग्रेस की यह दशा न होती। बड़े लीडर पार्टी छोड़कर नहीं जाते। प्रदेश में कांग्रेस के प्रत्येक मुख्यमंत्री ने सत्ता का केंद्रीकरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता का विकेंद्रीकरण करते तो आज हालात दूसरे होते। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने तो हमेशा अपने आप को ही कांग्रेस माना है। कभी पार्टी को कांग्रेस माना ही नहीं, यही कारण है कि कांग्रेस बिखरी हुई है।


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा को आगाह करते हुए कहा कि उनका काफी लंबा तजुर्बा है। अगर 2024 में पार्टी उनकी बात मानेगी तो प्रदेश में फिर जीत जाएगी। बीरेंद्र सिंह सोमवार को रोहतक में एक निजी कार्यक्रम में आए थे। उसके बाद मीडिया से रूबरू हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed