{"_id":"66e45f2db8920aa288067516","slug":"bjp-leader-biplab-kumar-deb-challenge-rahul-gandhi-to-announce-deepender-hooda-cm-face-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भाजपा नेता बिप्लब का चैलेंज, बोले- राहुल गांधी में हिम्मत है तो हुड्डा को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भाजपा नेता बिप्लब का चैलेंज, बोले- राहुल गांधी में हिम्मत है तो हुड्डा को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे
सार
हरियाणा विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे को चैलेंज कर रहे हैं। हरियाणा भाजपा के सह मीडिया प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने राहुल गांधी को कहा है कि हिम्मत है तो वह दीपेंद्र हुड्डा को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करें।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए बिप्लब कुमार देब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा यह अभी तक साफ नहीं है। कांग्रेस बिना सीएम फेस के चुनाव लड़ रही है। इस बात पर भाजपा नेता ने कांग्रेस पर जुबानी हमला करते हुए प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और चैलेंज भी किया।
विज्ञापन
भाजपा के सह मीडिया प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी में हिम्मत है तो वे हरियाणा में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करें। क्योंकि प्रदेश की जनता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का 10 साल राज देख चुकी है।
विज्ञापन
बिल्लब देब शुक्रवार को रोहतक में भाजपा के प्रदेश मीडिया कार्यालय के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में परिवारवाद हावी रहा है। कांग्रेस के होर्डिंग पर प्रदेश अध्यक्ष से बड़ा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा का फोटो छपता है। भाजपा ही दिल से भाजपा फिर से का स्लोगन दे सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिल से कांग्रेस फिर से कहकर दिखाएं। क्योंकि उनके दिल में परिवारवाद है। वे अपने बाद अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां रखी। साथ ही प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया व दूसरे नेताओं के साथ दीप जलाकर कार्यालय का उद्घाटन किया।