फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP kept fast for six hours for SYL counting the benefits of three agricultural laws

तीन कृषि कानून के फायदे गिनाकर एसवाईएल के लिए भाजपा ने रखा छह घंटे उपवास

Sat, 19 Dec 2020 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
BJP kept fast for six hours for SYL counting the benefits of three agricultural laws
भाजपाइयों के उपवास स्थल के पास कृषि कानून के विरोध में नारेबाजी करते राहुल दादू व प्रदर्शन कारिय? - फोटो : RohtakCity
रोहतक। तीन कृषि कानून के फायदे गिनाकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एसवाईएल का पानी पंजाब से लेने की मांग को लेकर मेडिकल मोड़ स्थित पार्क में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक छह घंटे उपवास रखा, वहीं उपवास खत्म होने से एक घंटा पहले कार में सवार होकर आए आधा दर्जन युवकों ने उपवास स्थल के बाहर कृषि कानूनों के विरोध में आधे घंटे तक नारेबाजी की। फतेहाबाद के हालात को देखते हुए भारी संख्या में मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

सांसद अरविंद शर्मा ने सुबह करीब 11 बजे मेडिकल मोड़ स्थित पार्क में पहुंचे पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थक किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि एसवाईएल प्रदेश की जीवन रेखा है। पंजाब को प्रदेश के हिस्से का पानी बिना किसी देरी के देना चाहिए। यह पानी लेने का सही समय है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट भी हरियाणा के हक में फैसला दे चुका है। पंजाब को बड़ा भाई होने का फर्ज निभाना चाहिए। वहीं, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि वे यहां नेता नहीं बल्कि किसान के रूप में उपवास कर रहे हैं। वे किसानों के हितों के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। साथ ही प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर है। किसानों के साथ सरकार के शीर्ष नेताओं कई दौर की बातचीत हो चुकी है। जल्द ही किसानों का मसला सुलझा लिया जाएगा। किसान किसी के बहकावे में न आएं। मेयर मनमोहन गोयल, शमशेर खरकड़ा व रामअवतार वाल्मीकि ने अपने विचार रखे। साथ ही उपवास स्थल पर जिला अध्यक्ष अजय बंसल, जिला महामंत्री सतीश आहूजा, राजेश भालोट, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश्वर दत्त, सरिता नारायण, आशा शर्मा, प्रतिभा सुमन, रमेश भाटिया, रेनू डाबला, विजय आर्य, प्रेम हुड्डा, कंवल सिंह सैनी, रणबीर ढाका, सुरेंद्र बंसल, मनीष शर्मा ,गुलशन दुआ, सत्यवान गुलिया, अशोक खुराना, राजकमल सहगल, पप्पन गुलिया, राजीव बिट्टू, जय भगवान जांगड़ा, भूषण चुघ, राजकुमार शर्मा व राजू भुटानी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
राहुल दादू के साथ कार में आए युवक, कृषि कानून के विरोध में नारेबाजी
भाजपा के उपवास व धरने को देखते हुए डीसी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए थे। फतेहाबाद में किसानों द्वारा भाजपा के उपवास कार्यक्रम का विरोध करने की सूचना पाकर जिला पुलिस ने भी मेडिकल मोड़ पर पुलिस बढ़ा दी। एक डीएसपी, तीन थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तैनात हो गए। उपवास खत्म होने के करीब एक घंटे पहले कार में सवार होकर कुछ युवक उपवास स्थल के बाहर उतरे और कृषि कानूनों के विरोध में नारेबाजी करने लगे। दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता कानूनों के पक्ष में नारेबाजी करने लगी। तभी पुलिस ने राहुल व उसके साथियों को सड़क से दूर की तरफ किया। कहा कि उचित दूरी से प्रदर्शन कर सकते हैं। युवाओं ने तीन कृषि कानून को काले कानून बताया। 30 मिनट तक प्रदर्शन करते रहे। बाद में खुद ही वापस चले गए। साथ ही 5 बजे भाजपा नेताओं का उपवास खत्म हो गया। बता दें कि राहुल दादू कबूलपुर गांव का रहने वाला है और जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान फरवरी 2016 में हुई हिंसा के बाद राजीव गांधी स्टेडियम के सामने अपने साथियों के साथ आरक्षण के लिए उसने धरना दिया था।

एसवाईएल के मुद्दे पर शनिवार को मेडिकल मोड़ पर डॉ मंगलसेन और चौ देवीलाल की प्रतिमा के पास भाजपाइयो

एसवाईएल के मुद्दे पर शनिवार को मेडिकल मोड़ पर डॉ मंगलसेन और चौ देवीलाल की प्रतिमा के पास भाजपाइयो- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed