फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP happy with hat-trick of victory, silence at Congress office even after victory

Rohtak News: जीत की हैट्रिक से भाजपाई खुश, कांग्रेस कार्यालय पर जीत के बाद भी सन्नाटा

Wed, 09 Oct 2024 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
BJP happy with hat-trick of victory, silence at Congress office even after victory
महम। विधानसभा के चुनाव परिणामों के बाद शहर में तस्वीर बदली सी नजर आई। पहले जहां कांग्रेस कार्यालय पर हर समय कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहता था, वहां पर बलराम दांगी की जीत के बाद भी बहुमत से कम सीट आने का गम साफ झलक रहा था। कार्यालय पर परिणाम के बाद सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

वहीं भाजपा प्रत्याशी दीपक हुड्डा चुनाव हार जाने के बाद भी पार्टी की प्रदेश में हैट्रिक लगने से खुश नजर आए तथा पत्नी स्वीटी बूरा व समर्थकों संग जश्न मनाया। ढोल की थाप पर समर्थकों ने नृत्य कर खुशी जाहिर की। दीपक हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जहां पर्ची खर्ची को नकार दिया है वहीं पारदर्शी तरीके से बिना किसी भेदभाव के नौकरियां देने पर मुहर लगा दी है। कहा कि उन पर विपक्षियों द्वारा बाहरी प्रत्याशी का झूठा प्रचार किया। लेकिन अब वे क्षेत्र में रहकर जनता की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे तथा मुख्यमंत्री के सहयोग से महम क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों की झड़ी लगेगी। बेरोजगारों को पारदर्शी तरीके से रोजगार मिलेगा। किसानों के लिए नहरी पानी की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। करोड़ों रुपये खर्च कर पेयजल की स्थिति में सुधार के साथ साथ स्वास्थ्य, शिक्षा सहित मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा। प्रशासनिक भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त कर एक सुशासन, भय रहित माहौल कायम किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed