फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP government will be formed for the third time in Haryana: Jangra

हरियाणा में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार : जांगड़ा

Sat, 22 Jun 2024 05:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed for the third time in Haryana: Jangra
21महम02.. महम में भाजपा संगठन मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता व सांसद। संवाद
महम।
विज्ञापन

स्थानीय छोटा बाजार स्थित बाबा की कुटिया में महंत सतीश दास द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा और राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने शिरकत की।
जांगड़ा ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता मजबूती के साथ लड़ेगा और महम चौबीसी में पहली बार कमल खिलाएगा। लोकसभा चुनाव में जो भी चूक रही उससे सीख लेकर भारतीय जनता पार्टी मैदान में उतरेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

भाजपा के संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता मायूस न हो सभी की भावना का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर महम क्षेत्र में कमल का फूल खिलाने का काम करें। अपना बूथ मजबूत करने के लिए आज ही से लग जाए। महंत सतीश दास ने भी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और और सभी का पहुंचने पर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा नेता अजीत अहलवात , प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता डांगी, मीना वाल्मीकि, मनोज पार्षद फरमाना, ब्लॉक समिति सदस्य प्रशांत रांगी, जिला पार्षद संदीप, रामबीर अजायब, धर्मवीर खत्री, वेद धवन, राम निवास चेयरमैन निंदाना, कप्तान ईश्वर शर्मा और मीडिया प्रभारी प्रवीण खत्री सहित इलाके के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहेl
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed