फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP does not like peaceful farmers' movement: Dr. Sushil Gupta

भाजपा को किसानों का शांतिपूर्ण चलने वाला आंदोलन नहीं आ रहा रास : डॉ. सुशील गुप्ता

Thu, 02 Sep 2021 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:59 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व हरियाणा सहप्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि इस आंदोलन में करीबन 600 से अधिक किसान अपनी शहादत दे चुके हैं। इसके बावजूद किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं।

विज्ञापन
BJP does not like peaceful farmers' movement: Dr. Sushil Gupta
आम आदमी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व हरियाणा सहप्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने रोहतक कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश के सभी विधानसभा व जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान करीब 100 से अधिक पदाधिकारियों ने बैठक में अपने-अपने विचार रखे।
विज्ञापन

सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि पिछले 9 महीने से केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने अपना आंदोलन चला रखा है। मगर भाजपा की केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार को किसानों का शांतिपूर्ण चलने वाला आंदोलन रास नहीं आ रहा है। वह अपने तुगलकी आदेशों से किसानों पर एक के बाद एक अत्याचार करती आ रही है। फिलहाल करनाल में किसानों पर की गई लाठीचार्ज की घटना है, जहां सैकड़ों किसान घायल हुए। इसकी हम पहले दिन से ही कड़ी निंदा करते आ रहे है।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि इस आंदोलन में करीबन 600 से अधिक किसान अपनी शहादत दे चुके हैं। इसके बावजूद किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। रोहतक में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में डॉ. गुप्ता के अलावा पार्टी के महासचिव पंकज गुप्ता तथा प्रदेश से आए पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरियाणा सरकार पर भी आरोप लगाया कि पहले तो सरकार आंदोलन वापस लेने के लिए समझौता करती है। दूसरे ही दिन किसानों पर पुलिस द्वारा लाठी डंडे चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 सितंबर को चंडीगढ़ में किसानों के हित में करेंगे प्रेस वार्ता
डॉ. गुप्ता ने कहा कि पार्टी किस तरह से किसान आंदोलन के साथ है, इसका खुलासा वह एक दो दिनों में करेंगे। 3 सितंबर को चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed