फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP deliberated on the ideology, nationalism and service spirit of the organization.

Rohtak News: भाजपा ने संगठन की विचारधारा, राष्ट्रवाद व सेवा भावना पर किया चिंतन

Sun, 17 May 2026 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
BJP deliberated on the ideology, nationalism and service spirit of the organization.
20-इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वेटनरी एजुकेशन एंड रिसर्च, गांव बहुअकबरपुर में भाजपा की ओर से आयोजि
रोहतक। भाजपा की ओर से आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शनिवार को इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वेटनरी एजुकेशन एंड रिसर्च बहुअकबरपुर में हुआ। जिला, मंडल व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की विचारधारा, राष्ट्रवाद, सेवा भावना व केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चिंतन किया।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन की शुरुआत दीप प्रज्वलन व वंदेमातरम गीत से हुई। सर्वप्रथम प्रदर्शनी के माध्यम से भाजपा को प्रारंभ से वर्तमान तक चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। विभिन्न सत्रों में वक्ताओं ने भाजपा की संगठनात्मक कार्यशैली, अंत्योदय के सिद्धांत तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पार्टी का मूल आधार राष्ट्र भक्ति व सेवा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता केवल राजनीतिक उद्देश्य से नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। सत्र की अध्यक्षता एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विचार परिवार विषय पर लोकेश नागरू ने देश व प्रदेश में हुए व्यापक बदलावों पर चर्चा की। यहां सुशासन, विकास, आधारभूत ढांचे के विस्तार, गरीब कल्याण योजनाओं व पारदर्शी प्रशासन को भाजपा सरकारों की प्रमुख उपलब्धियों के रूप में प्रस्तुत किया गया।
सत्र की अध्यक्षता जिला प्रभारी सतेंद्र परमार ने की। वक्ता ऋषिपाल ने भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि और संगठनात्मक संस्कारों व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद सिद्धांत पर चर्चा की। सत्र की अध्यक्षता पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने की।

पूर्व राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने केंद्र सरकार की किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों व मजदूर वर्ग के लिए लागू की गई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। सत्र की अध्यक्षता रेणु डाबला ने की। शिविर में योगेंद्र राणा, दीपक हुड्डा, मंजू हुड्डा ने भी अपनी बात रखी।

इस मौके पर अजय बंसल, अरविंद यादव, हरिओम मित्तल भाली, डॉ. अशोक रंगा, अशोक खुराना, मुकेश वशिष्ठ, अभिनंदन भारद्वाज, नितिन, बीर सिंह हुड्डा, प्रतिभा सुमन समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed