फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP crossing the limits of democracy: Batra

लोकतंत्र की मर्यादा लांघ रही भाजपा : बतरा

Mon, 08 Nov 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
BJP crossing the limits of democracy: Batra
भाजपा सत्ता के नशे में लोकतंत्र की सभी मर्यादा लांघ रही है। कभी भाजपा के मुख्यमंत्री, कभी पूर्व मंत्री और अब सांसद हिंसक बयानबाजी कर रहे हैं। यह निंदनीय है। यह कहना है कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा का। रविवार को अपने बयान में उन्होंने सांसद के अमर्यादित वक्तव्य को अशोभनीय करार देते हुए सार्वजनिक मंच पर माफी मांगने की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मंदिर में राजनीतिक कार्यक्रम करना गलत है। मंदिर में गए भाजपा नेताओं का किसानों ने विरोध किया। वहां से हाथ जोड़कर माफी मांग कर निकले। रोहतक पहुंचकर घटना के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराने की असभ्य कोशिश की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कभी कहते हैं वे मंदिर में जल चढ़ाने गए थे। कभी कहते हैं वे प्रधानमंत्री का स्क्रीन पर भाषण सुन रहे थे। पहले वे अपनी मनोस्थिति ठीक करते हुए जनता को स्पष्ट करें कि वे वहां कर क्या रहे थे। किलोई में भाजपा के राजनीतिक कार्यक्रम का विरोध कर रहे किसानों व खाप नेताओं को कांग्रेसी बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम प्रशासन की मौजूदगी में चला है। भाजपा नेताओं को किसी से कोई आपत्ति थी तो कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेना चाहिए था। इसके विपरीत किसानों से माफी मांग कर आए भाजपा नेता रोहतक में प्रदर्शन कर पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ बयानबाजी कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। सांसद के बयान पर टिप्पणी करते हुए विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी अमर्यादित भाषा का कोई स्थान नहीं है। सांसद को अपने गैर जिम्मेदराना बयान के लिए जनता से सार्वजनिक मंच पर माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

राजनीति का स्तर गिराने वाला है सांसद का बयान : चक्रवर्ती
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य चक्रवर्ती शर्मा ने भाजपा सांसद के बयान की भर्त्सना की है। सांसद ने अपने बयान से हरियाणा की राजनीति के स्तर से नीचे गिराने का काम किया है। प्रदेश का आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द बिगड़ाने की साजिश रची जा रही है। इस आड़ में किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को बदनाम कर कुचलने की तैयारी है। कांग्रेस किसी भी सूरत में भाजपा नेताओं के विभाजनकारी मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। सांसद को सार्वजनिक तौर पर अपने बयान को वापस लेते हुए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सांसद ने अपने बयान में दीपेंद्र हुड्डा का नाम लिया। यह दुखदाई है। लोकसभा में दो बार के सर्वश्रेष्ठ सांसद रहे दीपेंद्र हुड्डा ने कभी किसी से ऊंचे शब्दों में बात तक नहीं की। उनके लिए इस तरह के शब्द प्रयोग करना अनुचित है। सांसद का बयान भाजपा की नीयत में खोट को उजागर करता है। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री फरसे से ब्राह्मणों की गर्दन काटने की बात करते दिखे तो कभी अपने कार्यकर्ताओं को किसानों के खिलाफ लट्ठ उठाने की सीख देते नजर आए। इनके पूर्व मंत्री गांवों में बंदूक बांटने की बात करते हैं। इनकी मंशा प्रदेश का शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने की रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed