{"_id":"6797f3a9c16f39c2a4053241","slug":"bjp-cheated-skilled-workers-by-taking-votes-hooda-rohtak-news-c-17-roh1019-588656-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने वोट लेकर दिया कौशल कर्मियों को धोखा : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने वोट लेकर दिया कौशल कर्मियों को धोखा : हुड्डा
विज्ञापन
27सीटीके06 एचकेआरएन की नौकरी से हटाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री को मांग पत्र लेते। स्त्रोत पार्
प्रदेश की सियासी राजधानी में माहौल गरम है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव में झूठ बोलकर वोट लिया, अब कौशल कर्मियों को हटाया जा रहा है।
सिंचाई विभाग के कौशल कर्मियों ने हुड्डा को मांग पत्र भी दिया। दूसरी तरफ प्रदेश सरकार के पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार का कहना है कि हुड्डा अभी तक विधानसभा चुनाव की हार के सदमे से बाहर नहीं निकल सके हैं।
सोमवार को मदीना में भाईचारा कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले सवा लाख कच्चे कर्मियों को पक्का करने का एलान किया था। कौशल रोजगार निगम के कर्मियों से झूठ बोलकर भाजपा ने चुनाव में वोट लिए और चुनाव के बाद उन्हें धोखा दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जो भाजपा कौशल निगम के तहत लगे सभी कर्मचारियों को पक्का करने की बात करती थी, अब वह सिर्फ 5 साल वालों को पक्का करने की बात बोल रही है, जबकि हाईकोर्ट से इस नीति को लेकर भी सरकार को न सिर्फ फटकार लगी है, बल्कि जुर्माना भी लगा है। इस मौके पर महम से विधायक बलराम दांगी और पूर्व विधायक आनंद सिंह दागी समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नए जिले बनाने को लेकर लगातार बैठक जारी, हार के सदमे से बाहर नहीं आए हुड्डा : पंवार
गणतंत्र दिवस समारोह में रोहतक पहुंचे विकास व पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा है कि सरकार हांसी, पटौदी, गोहाना, असंध, सफीदों व अन्य तहसील को जिले का दर्जा देने पर विचार कर रही है। इसके लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। इस तरह की जितनी भी मांग आ रही हैं, इन पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आदेश से अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। इसमें महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, श्याम सिंह राणा, अनुराग रस्तोगी व अन्य आईएएस अधिकारी मेरे सहयोगी हैं। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पंवार बोले- हरियाणा एकमात्र लाल डोरा मुक्त प्रदेश है। यहां अनेक केस कोर्ट में जा रहे थे। लाल डोरे में जो जहां स्थापित था, उनकी ड्रोन से मैपिंग कराकर रजिस्ट्री कराई गई है। इससे किसी तरह का विवाद नहीं होगा। बीडीपीओ व तहसीलदार की कमेटी बनाई गई है। ये किसी तरह का विवाद सामने आने पर उसका समाधान करेंगे। संविधान से छेड़छाड़ मामले पर उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा मानसिक तौर पर अभी हार के सदमे से बाहर नहीं आए हैं।