{"_id":"5d80fbff8ebc3e93b532bb82","slug":"bjp-acting-president-in-kharkhauda-sonipat-haryana-rohtak-news-rtk5185040158","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा काम करने वालों का साथ देने वाला समाज ही राजनीति में जिंदा रहता है : जेपी नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छा काम करने वालों का साथ देने वाला समाज ही राजनीति में जिंदा रहता है : जेपी नड्डा
विज्ञापन
खरखौदा में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का माला पहनाकर स्वागत करते मंत्री, स?
- फोटो : Sonipat
खरखौदा (सोनीपत)। भाषण देने से भेदभाव और जातिवाद खत्म नहीं होगा। यह भेदभाव खत्म करने के लिए प्रभावी कदम उठाने होंगे, जिस तरह से देश में मोदी और प्रदेश में मनोहर ने प्रभावी कदम उठाकर जातिवाद को काफी हद तक खत्म कर दिया है। मोदी व मनोहर ने अपने कर्म से ऐसा करके दिखाया है। उन्होंने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों से कहा कि राजनीति में वही समाज जिंदा रहता है, जो अच्छा कार्य करने वालों का साथ देता है। उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को खरखौदा की नई अनाज मंडी में भाजपा के अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।
जेपी नड्डा ने कहा कि मनोहर लाल के प्रयासों से अब देश और दुनिया का हरियाणा को देखने का नजरिया बदल गया है। पहले कभी प्रदेश को आयाराम-गयाराम की राजनीति, नेता जेल में या बेल में और जातिवाद की राजनीति को बढ़ावा देने वाले प्रदेश के रूप में जाना जाता था, लेकिन मनोहर लाल ने सत्ता में आने के बाद प्रदेश की छवि कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेलकूद आदि हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करने वाले राज्य के रूप में स्थापित की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा अब शिक्षा, स्वास्थ्य और बेटियों को संरक्षण देने के साथ ही विकास में आगे निकल गया है। ऐसे में जनता की जिम्मेदारी बनती है कि वह ऐसी सरकार को मजबूती प्रदान करे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जातपात को खत्म करने के प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने इलाहाबाद में पीएम मोदी द्वारा एक सफाई कर्मचारी के पांव धोने को शताब्दी की सबसे बड़ी घटना बताया। जेपी नड्डा ने कहा कि अनुसूचित जाति के नाम पर बहुत लोगों ने केवल राजनीति करते हुए निजी स्वार्थों की पूर्ति की है, जबकि जमीनी स्तर पर अनुसूचित जाति के लोगों को मुख्यधारा में शामिल करने का काम केवल भाजपा ने किया है।
विज्ञापन
आंबेडकर ने रखी थी अनुच्छेद 370 को खत्म करने की नींव
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद-370 को खत्म करने की नींव बाबा साहब आंबेडकर ने संविधान में रखी थी, जिसके सहारे पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर में अनुच्छेद-370 को 35-ए के साथ खत्म करने का काम किया है। अब जम्मू एवं कश्मीर में सफाई कर्मी की संतान किसी भी नौकरी के लिए आवेदन कर सकती है, जबकि पहले उन्हें केवल सफाईकर्मी की नौकरी का ही प्रावधान था। इसी प्रकार आदिवासी लद्दाख क्षेत्र के लोगों के लिए चुनाव लड़ने की सुविधा नहीं थी, लेकिन अब जम्मू एवं कश्मीर में विधानसभा चुनावों में आदिवासियों के लिए 9 और लोकसभा में एक सीट आरक्षित रहेगी। उन्होंने कहा कि पीएम की तरह सीएम मनोहर लाल भी पीछे नहीं है, जिन्होंने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों व युवाओं की शिक्षा के साथ रोजगार के लिए बेहतरीन कार्य किया है।
--
जातियों में विभाजित राज्य को एक सूत्र में पिरोया : अनिल जैन
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने कहा कि हरियाणा जातियों में विभाजित राज्य था, जिसे सीएम मनोहर लाल ने एक सूत्र में पिरोया है, जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मनोहर लाल सत्ता में आए हैं, तब से हरियाणा 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाला राज्य बन गया है। सबका साथ-सबका विकास के साथ अब सबका विश्वास भी जुड़ गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि कुछ लोगों ने हरियाणवी समाज को बांटने के लिए तुच्छ राजनीति का सहारा लिया, लेकिन मनोहर लाल ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा देकर ऐसे लोगों के प्रयासों को विफल कर दिया।