फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Birlan's political activities at the time of assembly elections cost him heavily, Shambhu became the head of the corporation, defeated Sanjay by 207 votes.

Rohtak News: विधानसभा चुनाव के समय बिड़लान की सियासी गतिविधि उनके ऊपर ही पड़ी भारी, शंभू बने निगम के प्रधान

Fri, 14 Feb 2025 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Birlan's political activities at the time of assembly elections cost him heavily, Shambhu became the head of the corporation, defeated Sanjay by 207 votes.
सफाई दरोगा शंभू नगर निगम कर्मचारी संघ के नए प्रधान बन गए हैं। वीरवार को शंभू ने लगातार चार बार से विजयी संजय बिड़लान को 207 मतों से हरा दिया। उनकी जगह जीत में निगम कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। संजय बिड़लान की 12 साल में यह पहली हार है।
विज्ञापन

हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ की जिला स्तर पर इकाई हैं। नगर निगम इकाई का पहले एक साल, फिर दो, अब तीन साल बाद चुनाव होता है। पाड़ा मोहल्ला निवासी संजय बिड़लान पिछले चुनाव जीत चुके थे। अबकी बार उनका मुकाबला शंभू से था, जिन्होंने चुनाव से एक सप्ताह पहले मैदान में उतरने का निर्णय लिया था। वीरवार सुबह 8 बजे से 4 बजे तक 988 कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच हुए चुनाव में शंभू को 595 व संजय बिड़लान को 388 वोट मिले। पांच वोट रद्द हो गए।
विज्ञापन

यह रहेगा नगर निगम कर्मचारी संघ का नया पैनल : चुनाव में शंभू को प्रधान चुना गया है। इसके साथ ही उसका 21 सदस्यीय पैनल भी चयनित हो गया है। पैनल में राकेश चावरिया को सचिव, प्रदीप कुमार, हितेश कुमार, राकेश जांगड़ा व सुरेश पिवाल को वरिष्ठ उप प्रधान चुना गया है। संजीव, राजू सौदा व राजकुमार टांक को सह सचिव, रविराज को प्रेस सचिव, रवि आर्य को कोषाध्यक्ष, सोनू यादव व देवेंद्र को ऑडिटर, सुनील कुमार, जगदीश, राजकुमार उर्फ राजे को संगठन सचिव, जगजीत डागर व जसवंत पवार को सलाहकार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed