फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   birendar ask, pm will approve for jat reservation

केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र बोले, पीएम से हुई बात, जरूर मिलेगा आरक्षण, बस एकजुट रहें जाट

Fri, 12 Feb 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 12 Feb 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
birendar ask, pm will approve for jat reservation
जाट आरक्षण पर आंदोलन की शुरुआत में ही जाट नेताओं को बिखरता देख केंद्रीय
विज्ञापन
मंत्री बीरेंद्र सिंह ने एक बार फिर आरक्षण की पैरवी में बयान दिया है। मंत्री डूमरखां ने कहा कि जाटों को आरक्षण जरूर मिलेगा। इसे लेकर उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अमित शाह से भी बात हुई है। जरूरत है तो बस जाट एकजुट रहें। मंत्री बृहस्पतिवार शाम को जाट संस्था में सर छोटूराम जन्मोत्सव समारोह में कही।

पत्रकारों से मंत्री ने कहा कि आरक्षण पर उनका रुख पहले जैसा ही है। वे पीछे हटने वाले नहीं है। लेकिन मंच पर पहुंचकर बीरेन्द्र सिंह ने जाट आरक्षण पर खुलकर बोलना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि वे जाट आरक्षण को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले थे। इसका सकारात्मक परिणाम जल्द ही आएगा, लेकिन इसके लिए शांति रखनी होगी। जिस तरह जाट अभी तक एकजुट रहे हैं, उसी तरह आगे भी साथ रहना होगा। बिखराव हुआ तो आरक्षण में परेशानी होगी। आरक्षण जाटों की जरूरत है।

मनरेगा का ढाई हजार करोड़ बजट बढ़ाया
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के नेताओं को कोई मुद्दा नहीं मिलता है तो वे किसी भी मामले में बयानबाजी शुरू कर देते हैं। मनरेगा के बजट को लेकर बिना कारण बयानबाजी हो रही है। जबकि प्रदेश जितना भी बजट मांगता है, उतना ही बजट केंद्र से दिया जाता है।

मनरेगा का ढाई हजार करोड़ रुपये का बजट बढ़ा दिया गया है। उन्होंने आंध्र प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां मनरेगा के तहत अच्छा काम हो रहा है और वहां सबसे ज्यादा बजट दिया जा रहा है।

हेडली के खुलासों से नहीं पड़ता फर्क
केन्द्रीय मंत्री के अनुसार हेडली ने कई बड़े खुलासे किए हैं, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। कहा कि मैं हमेशा से बातचीत के सहारे मुद्दों को सुलझाने के पक्ष में रहता हूं और आतंकवाद अब सभी देशों के लिए बड़ी समस्या बन चुका है। पाकिस्तान भी खुद इस आग से झुलस रहा है। इस कारण पाकिस्तान से बातचीत करके आतंकवाद के मुद्दे को सुलझाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed