फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bird hotel providing food and water to sparrows

Rohtak News: गौरैया को दाना-पानी दे रहा पक्षी होटल

Thu, 20 Mar 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 20 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bird hotel providing food and water to sparrows
19सीटीके18-ओमेक्स सिटी के पास जेएलएन नहर के पुल बनाए पक्षी होटल में दाना-पानी के लिए रखे मिट्टी
इसे प्रदूषण का असर कहे या मोबाइल टॉवर का रेडिएशन। कारण चाहे जो भी हो, मगर हमें अलसुबह अपनी चहचहाहट से उठाने वाली नन्ही सी चिड़िया अब दिखाई नहीं दे रही है। इन्हें बचाने व संरक्षण देने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास की जरूरत है। जाट कॉलेज के पूर्व छात्र एवं रक्तदाता अजय हुड्डा और उनकी टीम कुछ इसी तरह का प्रयास कर रही है। इस काम में सुनो नहरों की पुकार मिशन भी सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन

लुप्त होने के कगार पर पहुंची गौरैया को बचाने के लिए शहर में अजय हुड्डा व सुनो नहरों की पुकार मिशन ने एक पहल शुरू की है। इसके तहत गौरैया को संरक्षण देने का प्रयास किया गया है। यह टीम गौरैया के भरण पोषण के लिए उन्हें दाना पानी मुहैया करा रही है। इसके लिए ओमैक्स सिटी के पास नहर के पुल पर छोटी सी व्यवस्था की है।
विज्ञापन

इस जगह को पक्षी होटल का नाम दिया गया है। यहां पक्षियों खासकर गौरैया के लिए दाना पानी मुहैया कराया जाता है। यह टीम इनके दाना-पानी के अलावा यहां साफ सफाई व रखरखाव की भी जिम्मेदारी संभाल रही है। वर्ष 2020 में शुरू हुआ छोटा सा प्रयास अब रंग दिखाने लगा है। इसके चलते अब पक्षी होटल में गौरैया नजर आने लगी हैं। इनके साथ तोता, कबूतर व अन्य पक्षी भी दाना चुगते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पक्षियों को बचाने के लिए शुरू की मुहिम
पक्षियों को गर्मी में अक्सर पानी व दाना नहीं मिलता है। इससे भीषण गर्मी में उनका जीना मुश्किल हो जाता है। उनकी व्याकुलता को देखते हुए उन्हें दाना-पानी मुहैया करने का प्रयास शुरू किया था। जेएलएन नहर के पुल पर छोटी सी जगह पर पक्षी होटल शुरू किया है। यहां उन्हें भोजन-पानी मुहैया कराया जा रहा है।
-अजय हुड्डा, रक्तदाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed