{"_id":"66d97f384bd9624ad403e3d2","slug":"biplab-kumar-deb-said-in-rohtak-natural-to-feel-hurt-for-not-getting-ticket-will-convince-leaders-and-worker-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में बिप्लब कुमार देब बोले: टिकट न मिलने से आहत होना स्वाभाविक, नेता व कार्यकर्ताओं को मना लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में बिप्लब कुमार देब बोले: टिकट न मिलने से आहत होना स्वाभाविक, नेता व कार्यकर्ताओं को मना लेंगे
Thu, 05 Sep 2024 03:21 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:21 PM IST
सार
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि भाजपा ने पार्टी ही नहीं, राजनीतिक व सामाजिक गणित को ध्यान में रखकर पहली सूची में 67 टिकट घोषित किया है। विपक्ष कहता था कि जाट समुदाय भाजपा के साथ नहीं है, जबकि भाजपा जाट समुदाय को सबसे ज्यादा 13 टिकट दिया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सदस्य बिप्लब कुमार देब का कहना है कि टिकट न मिलने से नेता व कार्यकर्ताओं का आहत होना स्वाभाविक है। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है, कार्यकर्ताओं को मना लिया जाएगा। देब वीरवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने पार्टी ही नहीं, राजनीतिक व सामाजिक गणित को ध्यान में रखकर पहली सूची में 67 टिकट घोषित किया है। विपक्ष कहता था कि जाट समुदाय भाजपा के साथ नहीं है, जबकि भाजपा जाट समुदाय को सबसे ज्यादा 13 टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि हर जाति व समुदाय को उसके हक के हिसाब से टिकट दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस अपने प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर पा रही है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक भी मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के गठबंधन पर बिप्लब कुमार देब ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी दोनों दलों का गठबंधन हुआ था। फिर भी कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी हारी थी।
विज्ञापन