फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Biplab Deb made a verbal attack on Congress leader Rahul Gandhi visit to Haryana

बिप्लब देब बोले: भगवान को राहुल गांधी का नाटक पसंद नहीं आया, हरियाणा की धरती पर कदम रखते ही बाढ़ आ गई

Sun, 23 Jul 2023 11:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक/सांपला (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक/सांपला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 23 Jul 2023 11:22 PM IST
सार

गढ़ी सांपला किलोई में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने शिरकत की। हुड्डा के गढ़ में भाजपा ने पन्ना प्रमुखों को जीत का मूलमंत्र दिया। कहा कि15 परिवारों के मुखिया बनें, उनके हर सुख-दुख में शामिल हों।

विज्ञापन
Biplab Deb made a verbal attack on Congress leader Rahul Gandhi visit to Haryana
संबोधित करते भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ गढ़ी सांपला किलोई हलके में आयोजित भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शनिवार को हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने पन्ना प्रमुखों को जीत का मूलमंत्र दिया। उन्होंने बताया कि हर पन्ना प्रमुख 15 परिवारों का मुखिया बनें और उनके हर सुखदुख में शामिल हों। ऐसा करने से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आने से कोई नहीं रोक सकता।

विज्ञापन


नई अनाजमंडी सांपला में आयोजित कार्यक्रम में देब ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर व्यंग्य कसते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती पर जैसे ही उन्होंने कदम रखा यहां बाढ़ आ गई। भगवान को भी इनका नाटक पसंद नहीं आया। उन्होंने ने कहा कि सर छोटूराम की पहले किसी को याद नहीं आई। हरियाणा की धरती पर सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
विज्ञापन


मोदी को हराने की बात कही जाती है, इसलिए कि उन्होंने कोई स्कैम या घोटाला नहीं किया। मोदी विरोधी पहले बताएं कि मोदी को सत्ता में क्यों नहीं आना चाहिए। बिहार में आयोजित एक सम्मेलन का जिक्र करते हुए पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी व अन्य नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके घोटाले रोजाना सामने आ रहे हैं। ये सब जेल जाने वाले हैं, खाली बयानबाजी से बात नहीं बनती।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता को बेवकूफ और भावुक बनाना छोड़ दें हुड्डा 
उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों से पूछो कि कोरोना संक्रमणकाल में वह कहां थे। इन्होंने जनता की मदद क्यों नहीं की। पूर्व सीएम हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद की राजनीति है, हुड्डा को अपने बेटे के सिवाय कुछ दिखाई नहीं देता। हुड्डा बताएं कि जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने क्यों कुछ नहीं किया। वह जनता को बेवकूफ और भावुक बनाना छोड़ दें। देश में तीसरी बार कमल खिलेगा और हरियाणा से दस की दस सीट भाजपा को मिलेंगी।

बोगस वोट डलने से बचा लें, जीत तय : शर्मा
सांसद डाॅ. अरविंद शर्मा ने मंच से भाजपा नेता सतीश नांदल को कहा कि वह अपने हलके में बस बोगस वोट डलने से बचा लें, उनकी जीत तय है। हमारा बूथ पर एजेंट मजबूत होना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि मत डालने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया जाए। उन्होंने राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि बोगस वोट न डलती तो वह कम से कम दो लाख वोटों से हारते। विकास और हरियाणा नंबर वन का दावा करने वाले पिता-पुत्र अपने शासनकाल में सांपला में एसडीएम और डीएसपी तक नहीं बैठा पाए। यह कार्य भी भाजपा सरकार ने कर दिखाया।

कांग्रेस को कोसा, भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाई 
राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि कांग्रेसी भाईचारा तोड़ने में आगे हैं। इन्होंने जातिगत दंगे कराए, जबकि पहले हरियाणा का भाईचारा देश में माना जाता था। ये प्रदेश में आग लगवाकर गांधी की प्रतिमा के चक्कर काट रहे थे। वहीं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि सीएम मनोहर लाल की पहली रैली यही हुई थी और जो घोषणाएं यहां की गई वह पूरी कीं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार में इंजीनियर फेल हो गए थे, लेकिन भाजपा ने अंडर ग्राउंड बाईपास की समस्या का समाधान कराया। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं।


ये रहे मौजूद
इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश सचिव रेणू डाबला, जिला महामंत्री आशा शर्मा, सुनील फाैगाट, जिला मीडिया प्रभारी तरूण सन्नी शर्मा, रमेश अत्री, राजेंद्र सुहाग, नागेंद्र शर्मा, अभिनंदन शर्मा व सुनील फौगाट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed