फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Biochemistry test will be done through automatic machine in government hospital

Rohtak News: सरकारी अस्पताल में फूली ऑटोमेटिक मशीन से होगी बायोकेमिस्ट्री जांच

Sat, 30 Mar 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Biochemistry test will be done through automatic machine in government hospital
बहादुरगढ़। शहर के सरकारी अस्पताल की लैब में मरीजों को और बेहतर जांच सुविधा मिलेगी।यहां अत्याधुनिक मशीनों के जरिये कई तरह की बीमारियों की जांच होगी। लैब में बायोकेमिस्ट्री जांच के लिए अब फुली ऑटोमेटिक मशीन इंस्टॉल की जानी है। अप्रैल से मरीजों को इसका लाभ मिलना शुरू होने जाएगा। मशीन के इंस्टॉल होने से जहां समय की बचत होगी। रिजल्ट और सटीक होगा। 50 से अधिक सेंपलों की जांच का कार्य भी जल्द निपटेगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की लैब में प्रतिदिन विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए 200 से ज्यादा मरीज सेंपल देने के लिए पहुंचते हैं। यहां घंटों तक मरीज लाइन में लगे रहते हैं और सुबह सेंपल देने के बाद उन्हें दोपहर बाद तक रिपोर्ट मिल पाती है। ऐसे में काफी मरीज वे होते हैं जो अगले दिन अपनी रिपोर्ट लेकर जाते हैं। उनको अब ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अप्रैल से सुविधा बेहतर होगी। ऑटोमेटिक मशीन के जरिये जहां एक घंटे में पांच से 10 सेंपलों की जांच होती है। वहीं फुली ऑटोमेटिक मशीन से जांच का दायरा बढ़ जाएगा। इसमें एक साथ 50 से ज्यादा सैंपल की जांच होगी। बायोकेमिस्ट्री जांच में एक मरीज के सेंपल में तीन से चार बीमारियों की जांच होती है।
विज्ञापन


यह होती है बायोकेमिस्ट्री में मुख्य जांच
बायोकेमिस्ट्री जांच में मुख्यत: एलएफटी, केएफटी, सोडियम, पोटाशियम, लिपिड प्रोफाइल, कैल्शियम, प्रोटीन, इलेक्ट्रोलाइट। बताया गया है कि अगर कोई मरीज प्राइवेट लैब मेंं यह जांच कराता है तो उसे इन जांच के लिए 2500 से 3000 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। मगर नागरिक अस्पताल में उक्त सभी जांचें नि:शुल्क हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






लैब में पहले से सेमी ऑटोमेटिक मशीन के जरिये टेस्टिंग की जा रही है। अब बायोकेमिस्ट्री जांच से संबंधित कार्य फुली ऑटोमेटिक मशीन के जरिये किया जाएगा। मशीन को जल्द चालू करवा दिया जाएगा। जिसका लाभ मरीजों को मिलेगा। वहीं लैब टेक्नीशियन को भी सेंपल जांच में कम समय लगेगा।

-डॉ. सुनीता रंगा, लैब इंचार्ज नागरिक अस्ताल बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed