फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Binder ran 300 meters to save his life, lost his life in the last second

Rohtak News: जान बचाने के लिए 300 मीटर दौड़ा बिंदर, आखिरी एक सेकंड में गई जान

Sat, 23 Mar 2024 05:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Binder ran 300 meters to save his life, lost his life in the last second
रोहतक। सुनारिया कलां के फाइनेंसर रवींद्र उर्फ बिंदर ने जान बचाने के लिए 300 मीटर तक दौड़ लगाई, लेकिन हमलावरों ने आखिरी एक सेकंड में उसे मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन

बिंदर पर शुक्रवार जब दोपहर को कातिलाना हमला हुआ तब वह घर से अपने कार्यालय के लिए निकला था। कार्यालय घर से थोड़ी दूरी पर था, इसलिए बिंदर अपनी जान बचाने के लिए गली से होते हुए मकान में घुस गया। घर के अंदर जब रवींद्र घिर गया तो उसने दीवार फांदकर भागने का प्रयास किया। वह गेट पर पैर रखकर दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रही रहा था कि कार से उतरकर हमलावर अंदर आ गए और रवींद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से वह दीवार पर नहीं चढ़ सका और वही ढेर हो गया। अगर बिंदर को एक सेकंड का और मौका मिलता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन


.32 बोर की पिस्तौल से मारीं गोलियां, बेरी की तरफ भागे हमलावर
पुलिस को घटनास्थल पर .32 बोर पिस्तौल के पांच कारतूस के खोल मिले हैं। हालांकि रवींद्र को सात से आठ गोलियां मारे जाने का अंदेशा है। घटनास्थल की जांच से पता चला है कि हमलावर रोहतक की तरफ से आए और वारदात को अंजाम देकर बेरी की तरफ भाग गए। इधर, वारदात के बाद डीएसपी विवेक कुंडू व शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी प्रदीप दहिया और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में खामोशी, सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिल रही
पुलिस ने गांव में पूछताछ की, लेकिन कोई मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है। यहां तक सीसीटीवी फुटेज तक नहीं मिली है। कई जगह पुलिस ने पूछा तो कैमरे खराब बताए गए। इतना ही नहीं, परिजनों ने भी अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हत्या सहित चार केस में नामजद था रवींद्र
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, रवींद्र के खिलाफ हत्या सहित चार केस दर्ज हैं। 2014 में सिविल लाइन थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ था। 2017 में शहर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत वह नामजद हुआ। 2014 में शिवाजी कॉलोनी के मारपीट के मामला दर्ज हुआ। वह ज्यादातर केसों में बरी हो गया था। तीन साल से वह फाइनेंस का काम कर रहा था।


29 फरवरी को भी ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर की गई थी हत्या
सुनारियां गांव में हुई रवींद्र उर्फ बिंदर की हत्या से पहले 29 फरवरी को गुरुग्राम के व्यापारी की 15 गोलियां मारकर हत्या की गई थी। वारदात के पीछे लाॅरेंस गैंग के रोहित गोदारा का नाम सामने आया था। पुलिस हत्याकांड में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले इस्माईला का आशीष हत्याकांड, सांपला में महिला की गला रेतकर हत्या, आईएमटी थाने में दो महिलाओं की हत्या कर शव नहर में फेंकने के केस से लेकर सदर थाने का जसिया गांव के बाहर युवक की हत्या कर शव फेंकने का मामला भी अनट्रेस चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed