फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bike riding youths hit the barricade at Bohar block, two policemen injured

Rohtak News: बोहर नाके पर बाइक सवार युवकों ने अवरोधक को मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी घायल

Tue, 19 Sep 2023 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youths hit the barricade at Bohar block, two policemen injured
रोहतक। सोनीपत रोड पर बोहर गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने अवरोधक को टक्कर मार दी। इससे दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। बोहर में किराये पर रह रहे राजस्थान के झुंझनू जिले के गांव मदनसर निवासी सचिन और हनुमानगढ़ जिले के गांव ढाणी खोकराण निवासी अजय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

16 सितंबर की रात को 10 बजे से सुबह चार बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। योजना के तहत पुलिस ने बोहर गांव के पास सोनीपत रोड पर नाका लगा रखा था। वाहनों की जांच के दौरान रात दो बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना जारी हुई कि दिल्ली बाईपास पर पुलिस ने जब बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वे जाट भवन की तरफ भागे हैं। पुलिस की एक टीम उनका पीछा कर रही है। बोहर नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने अवरोधक लगा दिए। तभी एक बुलेट बाइक आई और उसे रुकवाने का प्रयास किया। इसके बावजूद युवकों ने सीधी अवरोधक में टक्कर मार दी। टक्कर से एसआई व एसपीओ मंजीत घायल हो गए। पुलिस की टीम ने दोनों युवकों को दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी सचिन व अजय ने बताया कि वे राजस्थान के हैं और बोहर में किराये पर रहते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने से लेकर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed