{"_id":"69fa3ab6373738d2c10b9d94","slug":"bike-riders-opened-fire-at-a-wholesale-drug-dealers-shop-rohtak-news-c-195-1-jjr1001-134754-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दवाइयों के होलसेल विक्रेता की दुकान पर बाइक सवारों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दवाइयों के होलसेल विक्रेता की दुकान पर बाइक सवारों ने की फायरिंग
विज्ञापन
05jjrp19- प्रिया कालोनी दवाई की दुकान में फायरिंग की घटना के बाद मौके पर पहुंची डीसीपी व अन्य प
झज्जर। प्रिया काॅलोनी में बाइक सवार नकाबपोश दो युवकों ने दवाइयों के होलसेल विक्रेता की दुकान पर फायरिंग कर दी जिसमें दुकान पर बैठे लोग बाल-बाल बच गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी शहर की तरफ भाग गए। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई।
सूचना पाकर डीसीपी धारणा यादव, डीसीपी शुभम सिंह, एसीपी शमशेर सिंह, एसीपी अनिरुद्ध, शहर थाना प्रभारी, सीआईए की टीमें मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई जिसमें बाइक पर दो नकाबपोश युवक जाते दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस को मौके से दो खोल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने दुकान मालिक व अन्य लोगों से पूछताछ की। मामला लेन-देन से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रिया काॅलोनी निवासी अनिल व उसका पार्टनर हरीश ने प्रिया कालोनी में शक्ति मेडिकल स्टोर के नाम से दवाइयों की होल-सेल की दुकान खोली हुई है। मंगलवार शाम को अनिल, हरीश व अन्य कर्मचारी दुकान पर काम कर रहे थे।
इस दौरान लगभग 5 बजकर 26 मिनट पर बाइक सवार दो युवकों ने दुकान पर फायरिंग कर दी जिसमें दुकान पर बैठे लोग बाल-बाल बच गए। एक गोली स्टील के गेट पर जा लगी और खोल बाहर नाली के पास गिर गया और जबकि दूसरी गोली का खोल दुकान के अंदर बरामद हुआ है।
गोली चलने से आसपास हड़कंप मच गया और आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को एकत्रित होता देखकर आरोपी बाइक पर पुराना बस अड्डा रोड की तरफ भाग गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुकान मालिक से भी पूछताछ की। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
सीसीटीवी में रैकी करते नजर आए बाइक सवार
यह पूरी घटना आसपास के सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें सामने आया है कि नकाबपोश हमलावरों ने दो बार दुकान के बाहर राउंड मारा। इसके अलावा दुकानदार के घर के बाहर भी रैकी की। उसके बाद दुकान पर दो फायर किए गए। पुलिस ने आसपास की दुकानों और घरों में लगे सीसीटीवी की जांच की गई। जिस जगह पर फायरिंग हुई, उससे आगे लगभग 100 से 200 मीटर तक पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले।
एसीपी ने घर पर जाकर भी की पूछताछ
इस मामले में एसीपी अनिरुद्ध ने दुकान के मालिक के घर जाकर उनके बेटे से भी पूछताछ की। इसके अलावा दुकान मालिक सहित अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई।
वर्जन
दवाइयों की दुकान पर गोली चलने की सूचना मिली थी। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं। कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। -अनिरुद्ध चौहान, एसीपी सिटी