फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bike rider hits an elderly man while walking in the park, dies

Rohtak News: पार्क में घूमने गए बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 23 Mar 2024 04:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:59 PM IST
विज्ञापन
Bike rider hits an elderly man while walking in the park, dies
रोहतक। हुडा सिटी पार्क में घूमने गए 74 साल के बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन थाने में बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में महम चौबीसी के गांव मदीना, हाल में न्यू विशाल नगर निवासी संदीप दांगी ने बताया कि हर रोज उसके पिता कृष्ण दांगी हुडा सिटी पार्क में घूमने जाते हैं। वीरवार शाम छह बजे पार्क में जा रहे थे, तभी काले रंग की बाइक ने सामने टक्कर मार दी। इससे उसके पिता सड़क पर गिर गए। उनको पीजीआई के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक चालक की नंबर के आधार पर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed