{"_id":"6737901bcfc41b4cc10a4af5","slug":"bike-rider-dies-due-to-car-collision-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-115532-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Fri, 15 Nov 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर रिटौली मोड़ के पास गलत दिशा से आ रहे कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी डीघल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।
उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार गांव दादनपुर निवासी कुनाल हाल गांव नंगलिया जिला भिवाड़ी व दादनपुर निवासी सोमबीर अपने निजी काम से बाइक पर सवार होकर गांव दादनपुर से रोहतक जा रहे थे। जब वह गांव डीघल में बाईपास से निकलकर रिटौली मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में आ रही कार ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
वहीं हादसे में रिटौली मोड़ के पास रोहतक जाने का इंतजार कर रहा रोहतक निवासी दीपक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पीजीआई में उपचार के दौरान गांव दादनपुर निवासी सोमबीर की मौत हो गई। अन्य दोनों युवकों को पीजीआई से उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। वहीं पुलिस ने सोमबीर के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
रोहतक नेशनल हाईवे पर रिटौली मोड़ के पास गलत दिशा में आ रही कार ने बाइक में टक्कर मारने की सूचना मिली थी। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरे को हादसे में चोट आई है। घायल के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। मृतक के शव का पीजीआई एमएस रोहतक में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। ओमप्रकाश, जांच अधिकारी डीघल चौकी