फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bike-raiders killed a young man with bullets, 12 shells recovered

बाइक सवार हमलावरों ने युवक की गोलियां मार कर की हत्या, 12 खोल बरामद

Thu, 08 Oct 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bike-raiders killed a young man with bullets, 12 shells recovered
बेरी। छोछी गांव के स्टेडियम में खेलने गए युवक की बुधवार देर शाम बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। घायल अवस्था में उसके परिजन उसे रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम रोहतक पीजीआई पहुंची है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान गांव छोछी निवासी शक्ति पुत्र भीम सिंह के रूप में हुई। गांव छोछी में गोली चलने की सूचना मिलने पर दुजाना पुलिस थाना प्रभारी रोशन लाल, डीघल चौकी इंचार्ज सुरेंद्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से करीब 12 खोल बरामद किए हैं। एफएसएल टीम भी मौके से सबूत जुुटाने में जुटी है। बताया जा रहा है कि हमलावर दो बाइकों पर आए थे।
विज्ञापन

घटना स्थल से 500 मीटर दूर है मृतक का घर
बता दें कि शक्ति अपने मकान से 500 मीटर की दूरी पर गांव में बने स्टेडियम में वॉलीबॉल खेलने के लिए गया हुआ था। वारदात के बाद पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। शक्ति का बड़ा भाई व बहन शादीशुदा हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव छोछी में युवक पर गोलियां बरसाने की सूचना मिली थी। मौके से करीब 12 खोल मिले हैं। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद जो भी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी। शक्ति के शव का वीरवार सुबह पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। - सुरेंद्र सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी, डीघल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed