फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bike fell into drain, youth from Samargopalpur died

Rohtak News: नाले में गिरी बाइक, समरगोपालपुर के युवक की मौत

Sun, 13 Oct 2024 03:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Bike fell into drain, youth from Samargopalpur died
रोहतक। समरगोपालपुर गांव के नजदीक शुक्रवार रात को बाइक पुलिया से टकराकर नाले में गिर गई, जिससे गांव के 26 वर्षीय युवक अरुण की मौत हो गई। सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

टिटौली पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि समरगोपालपुर निवासी अरुण घर पर ही रहता था। उसकी दो बेटियां हैं। शुक्रवार देर रात वह बाइक पर गांव से रोहतक शहर जा रहा था। रास्ते में मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसके कारण बाइक पुलिया से टकराकर नाले में जा गिरी। सिर टकराने के कारण गंभीर रूप से घायल अरुण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह राहगीरों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचित किया। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव शनिवार दोपहर परिजनों को सौंप दिया। मामले को हादसा मानकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed