{"_id":"65343438c0c5f6a3a70b29b6","slug":"bike-collides-with-truck-on-outer-bypass-army-soldier-dies-rohtak-news-c-17-roh1018-276293-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आउटर बाईपास पर बाइक ट्रक से टकराई, सेना के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आउटर बाईपास पर बाइक ट्रक से टकराई, सेना के जवान की मौत
विज्ञापन
रोहतक। आउटर बाईपास पर पहरावर गांव के नजदीक शनिवार सुबह सेना के जवान की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर में मायना निवासी 35 कृष्ण की मौत हो गई। शिवाजी कॉलोनी थाने में मृतक के भाई यशवंत के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक यशंवत ने दी शिकायत में बताया कि वे तीन भाई हैं। सबसे बड़ा है व सबसे छोटा संदीप है। जबकि कृष्ण सेना की 105 टी राज राइफल रेजिमेंट में राइफल मैन के तौर पर तैनात था। दो दिन की छुट्टी के बाद बाद शनिवार सुबह वह दिल्ली ड्यूटी पर जा रहा था। जब कृष्ण बाइक करीब साढ़े 7 बजे पहरावर के आउटर बाईपास पर पहुंचा तो एक ट्रक गलत तरीके से सड़क पर खड़ा था। उसके आगे व पीछे किसी तरह के संकेतक नहीं थे। कृष्ण की बाइक ट्रक से टकरा गई। टक्कर में उसके माथे व सिर में गंभीर चोट आई। बेहोशी की हालत में उसे पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
दो मासूम बेटियों के सिर पर पिता का साया नहीं रहा
ग्रामीणों ने बताया कि कृष्ण की दो बेटियां हैं। एक की उम्र पांच व दूसरी की तीन साल है। दोनों बेटियों से वह बेहद प्यार करता था, लेकिन शनिवार को हुए हादसे में दोनों के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। शनिवार शाम को गांव में कृष्ण का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।