{"_id":"6157783a8ebc3e0901290c3d","slug":"bike-and-cash-snatched-by-showing-pistol-to-bus-conductor-of-mokhara-rohtak-news-rtk6257611127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोखरा के बस कंडक्टर को पिस्तौल दिखाकर बाइक व नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोखरा के बस कंडक्टर को पिस्तौल दिखाकर बाइक व नकदी छीनी
विज्ञापन
जिले के सबसे बड़े गांव मोखरा के निजी बस परिचालक को तीन हथियारबंद युवकों ने कलानौर कॉलेज मोड़ से आगे लूट लिया। पिस्तौल दिखाकर युवक बाइक व बैग छीनकर ले गए। बैग में 20 हजार रुपये की नकदी, घर की चाबी व अन्य सामान था। इस संबंध में कलानौर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मोखरा निवासी बिजेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि वह 21 साल से रोहतक व भिवानी के बीच चलने वाली निजी बस पर परिचालक है। हर रोज की तरह वीरवार को ड्यूटी पर गया। रात को कलानौर के कॉलेज मोड़ पर उतरा और वहां से बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। रास्ते में करीब 9 बजे महम रोड स्थित फाटक के पास पहुंचा तो अचानक सामने एक लड़का आया और उसे रोकने का प्रयास किया। उसने बाइक नहीं रोकी, लेकिन आगे की तरफ दो युवक खड़े थे। एक युवक हाथ में पिस्तौल लिए हुए था। उसने बाइक रोक दी। तभी पिस्तौल लिए युवक ने अपने साथियों से कहा कि इसकी बाइक व बैग छीन लो। इसके बाद एक युवक ने बाइक व दूसरे ने बैग छीन लिया। बैग में 20 हजार की नकदी, घर की चाबी व बस की टिकटें थी। तीनों युवक उसकी बाइक पर सवार होकर मोखरा गांव की तरफ फरार हो गए।
शहर में लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे झपटमार
लूट व झपटमारी की वारदात शहर में लगातार हो रही हैं। वीरवार को दिनदहाड़े बाइक सवार सेक्टर 3 में जेबीटी शिक्षिका का पर्स छीनकर ले गए थे। इससे पहले सिटी पार्क के पास व पुरानी आईटीआई के पास भी झपटमारी की वारदात हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
हथियार दिखाकर 9 माह में 50 वारदात
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक जुलाई माह तक जिले में हथियारों के बल पर लूट की 43 के करीब वारदात हुई, जिसमें से पुलिस 27 को ही ट्रेस कर सकी। अब 9 माह में 50 के करीब वारदात हो चुकी हैं, जिनमें 35 प्रतिशत का खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस लगातार गश्त कर रही है। हेल्प लाइन 112 का भी सकारात्मक असर हुआ है। ज्यादातर वारदात का खुलासा हो चुका है। जो वारदात अनट्रेस है, उन पर सीआईए को विशेष फोकस करने की हिदायत दी गई है।
- डॉ. रवींद्र, डीएसपी