फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   bike and cash loot

युवक पर हमला कर बाइक, दो मोबाइल और नकदी लूट ले गए बाइक सवार बदमाश

Fri, 25 Oct 2019 06:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
bike and cash loot
सोनीपत। हाईवे क्षेत्र में बाइकर्स गैंग लगातार वारदात कर रहा है। वीरवार शाम को चार बदमाश कुमासपुर स्थित ओमेक्स सिटी के पास बाइक सवार युवक से मारपीट कर उसकी बाइक, मोबाइल व नकदी लूट ले गए। युवक अपने साथी की नौकरी मिलने की खुशी में पार्टी करने आया था। पीड़ित ने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी। मुरथल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गन्नौर की जैन गली के रहने वाले चिराग ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त राहुल को नौकरी मिली है। राहुल को नौकरी मिलने की खुशी में वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर ओमेक्स सिटी के पास पार्टी करने आया था, जब वह बाइक पर सवार था तो इसी दौरान चार युवक वहां आए और मारपीट कर उसकी अपाचे बाइक, मोबाइल और 14 सौ रुपये छीन ले गए। युवकों के जाने के बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मुरथल थाना पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाइक सवार चार युवक स्कूटी लेकर हुए फरार
वहीं दूसरी मामले में दिल्ली के अलीपुर स्थित कुशक गांव निवासी राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह वीरवार को देर शाम अलीपुर की तरफ जा रहा था। जब वह बढ़खालसा के पास केएमपी के पास पहुंचा तो वह लघुशंका के लिए रुक गया। इसी दौरान बाइक पर आए चार युवक उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गए। राई पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले भी कार और मोबाइल लूट ले गए थे चार युवक
चार युवकों ने दो दिन पहले भी कार और मोबाइल लूट ले गए थे। मूलरूप से रेवाड़ी के पुरखोत्तमपुर निवासी नवीन ने पुलिस को बताया था कि वह फिलहाल एमएनएसएस, राई के क्वार्टर में अपने पिता नरेश के साथ रहता था। उसने बताया था कि वह अपनी वैगन आर कार को लेकर दिल्ली से लौट रहा था। जब वह स्कूल से आगे गया तो इसी दौरान चार युवकों ने लिफ्ट लेने के बहाने उसे रोककर उससे मारपीट कर कार, एटीएम, मोबाइल व अन्य कागजात लूट ले गए थे।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं
युवक ने बाइक, मोबाइल और नकदी छीनने की शिकायत दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैंमरों के फुटेज खंगाले जा रहे है।
नरेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed