फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bijendra has been appointed as the state vice-president of BKU.

Rohtak News: बिजेंद्र बने भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष

Mon, 15 Dec 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 15 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Bijendra has been appointed as the state vice-president of BKU.
50...यूनियन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते प्रदेश अध्यक्ष वेदपाल हुड्डा। स्र
रोहतक। भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष वेदपाल हुड्डा ने राजीव गांधी स्टेडियम रोड पर स्थित कार्यालय में यूनियन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। उन्होंने प्रदेश सरकार के सीईटी पास युवा बेरोजगारों को नौकरी न मिलने पर 9000 रुपये प्रतिमाह देने संबंधी फैसले की सराहना की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की फसलों पर एमएसपी देकर सराहनीय कार्य किया है। प्रदेश में किसानों को गन्ने का सर्वाधिक भाव देकर भी सरकार ने किसान हितैषी कदम उठाया है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त मंडल रोजगार अधिकारी बिजेंद्र गहलावत ने कहा कि सेवानिवृत्त व्यक्ति समाज का आइना होने के साथ अनुभवों का पिटारा भी रखता है।
विज्ञापन

नवनियुक्त संयुक्त सचिव अशोक बलाहरा ने कहा कि वे सदैव यूनियन की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करेंंगे। मौके पर यूनियन के मंडल अध्यक्ष दलबीर कुंडू, जिला अध्यक्ष दलबीर हुड्डा, दयानंद सिवाच, रामधारी ठेकेदार व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed