फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Big revelation in postmortem report in Rohtak, farmer of Bhaini-Bhairo was murdered and body thrown in fields

Rohtak: पाेस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, भैणी-भैरो के किसान की हत्या करके फेंका गया था खेतों में शव

Sun, 24 Mar 2024 09:07 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 24 Mar 2024 09:07 AM IST
सार

रोहतक के गांव भैणी-भैरो के हर्ष ने शिकायत दी थी कि उसके पिता बहादुर सिंह 17 मार्च को खेत में सिंचाई करने गए थे। तीन दिन तक घर नहीं पहुंचे। अब उनका शव उसके चाचा सुंदर के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो सामने आया कि शरीर पर 14 जगह चोटों के निशान हैं।

विज्ञापन
Big revelation in postmortem report in Rohtak, farmer of Bhaini-Bhairo was murdered and body thrown in fields
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रोहतक के भैणी-भैरो के किसान की बहादुर सिंह की मौत किसी जहरीले जंतु के काटने से नहीं, बल्कि पीट-पीट कर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच से पता चला कि उसके शरीर पर 14 जगह चोटों के निशान हैं। पूरा शरीर नीला पड़ा हुआ था। महम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भैणी-भैरो निवासी हर्ष ने 20 मार्च को शिकायत दी थी कि उसके पिता बहादुर सिंह 17 मार्च को खेत में सिंचाई करने गए थे। तीन दिन तक घर नहीं पहुंचे। अब उनका शव उसके चाचा सुंदर के खेत में पड़ा मिला, जो पूरी तरह नीला पड़ चुका था। उसे शक है कि किसी जहरीले जंतु ने काट लिया, इसके कारण मौत हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो 23 मार्च को आई रिपोर्ट में बताया गया कि बहादुर सिंह के शरीर पर 14 जगह चोटों के निशान हैं। जिसके कारण उसकी मौत हुई है। उसका शरीर नीला क्यों पड़ गया था, यह खुलासा कैमिकल जांच रिपोर्ट से हो सकेगा। महम थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed