{"_id":"69a03dfc6898b2503f016bb1","slug":"big-fraud-on-the-name-of-dominos-franchise-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोमिनोज फ्रेंचाइजी के नाम पर बड़ी ठगी: तीन आरोपी गिरफ्तार, छह माह में किया करोड़ों रुपये का फ्रॉड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोमिनोज फ्रेंचाइजी के नाम पर बड़ी ठगी: तीन आरोपी गिरफ्तार, छह माह में किया करोड़ों रुपये का फ्रॉड
Thu, 26 Feb 2026 06:05 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 26 Feb 2026 06:05 PM IST
सार
आरोपियों के कब्जे से 10 डेबिट कार्ड, 10 मोबाइल व 10 सिम बरामद हुए हैं। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
फ्रॉड मामले में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमेरिकी फूड कंपनी डोमिनोज की फर्जी फ्रेंचाइजी का झांसा देकर साइबर ठग गिरोह ने छह माह में छह करोड़ रुपये ठग लिए। इसमें रोहतक के कारोबारी रमन गोयल से 8.40 लाख की ठगी की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया, इसमें एक पंजाब के लुधियाना व दो बिहार के ठग काबू किए गए हैं।
आरोपियों के कब्जे से 10 डेबिट कार्ड, 10 मोबाइल व 10 सिम बरामद हुए हैं। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि विजय नगर निवासी रमन गोयल ने शिकायत दी कि वह गोहाना में डोमिनोज की फ्रेंचाइजी लेना चाहता था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
13 नवंबर 2025 को कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह विजय व जुबिलेंट फुड वर्क लिमिटेड से बोल रहा है। डोमिनोज फ्रेंचाइजी के लिए पहले 265500 रुपये जमा कराने होंगे। सरकार से एनओसी के नाम पर 575000 रुपये जमा कराने होंगे। साथ ही साइट विजिट से पहले लाइसेंस के लिये 955000 रुपये जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
रमन को शक होने पर रमन नोएडा मे स्थित जुबिलैंट फूड वर्क लिमिटेड के कार्यालय में जाकर कागजात दिखाए तो फर्जी मिले। इस तरह गिरोह ने उससे फ्रेंचाइजी के नाम पर 8,40,500 रुपये ठग लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद 10 डेबिट कार्ड की जांच की तो छह माह में छह करोड़ के करीब का लेन-देन मिला है। इसके साथ ऑनलाइन 30 एफआईआर संबंधित बैंक खातों से जुड़ी दर्ज करवाई गई हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन