फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Big cleanliness drive started with bike rally

बाइक रैली से हुई महा सफाई अभियान की शुरुआत

Mon, 14 Feb 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Big cleanliness drive started with bike rally
जिला विकास भवन में बाइक रैली को हरी झंडी दिखाते डीसी कैप्टन मनोज कुमार व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर
रोहतक। गुरु रविदास जयंती पर आयोजित चार दिवसीय महा सफाई अभियान का शुभारंभ बाइक रैली से किया गया। रैली को उपायुक्त मनोज कुमार व हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष एवं भाजपा के उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर ने जिला विकास भवन ये हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पौधरोपण भी किया गया। दोनों ने लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने स्वच्छता में जिले को नंबर एक पर लाने का आह्वान किया और कहा कि इसके लिए हम सबको साझी जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। प्रत्येक नागरिक को संकल्प लेना होगा कि वह न तो स्वयं कूड़ा डालेंगे और कूड़ा डालने वाले को रोकेंगे भी, यह अभियान तभी सफल हो पाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छता को करें दिनचर्या में शामिल
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने आम नागरिकों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आम नागरिक को अपनी मानसिकता में बदलाव लाना होगा। स्वच्छता के दृष्टिकोण से कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। श्रम और काम में कोई शर्म नहीं रहनी चाहिए। प्रत्येक नागरिक मानव कल्याण के लिए अपना योगदान देकर गुरु रविदास की विचारधारा को आगे बढ़ा सकता है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह, नगराधीश मोहित महराना, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, स्वच्छ भारत मिशन की मंजू ग्रेवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed