प्रेम नगर रोड पर ब्राडेंड कंपनी का नकली इनबिल्ट होलोग्राम, रैपर, लेबल का प्रयोग कर बीड़ी के बंडल बनाकर थोक में बेचे जा रहे थे। जिसकी भनक कंपनी के कर्मचारियों को लगी तो पुलिस को शिकायत दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शुक्रवार को उक्त फैक्टरी में छापा मार कर ब्रांडेड कंपनी के नकली लेबल, इनबिल्ट होलोग्राम, रेपर बरामद किए। कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर फैक्टरी को सील कर दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में अशरफुल आलम निवासी पूर्व दिल्ली ने बताया कि वह एक ब्राडेंड बीड़ी औरंगाबाद जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल के दिल्ली ऑफिस में बतौर मैनेजर ऑफ सेल्स के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि कंपनी द्वारा दिल्ली व दिल्ली के आसपास कंपनी की तरफ से चेकिंग व कानूनी प्रक्रिया करने के लिए अधिकृत है। उसने बताया कि उसे व कंपनी के कर्मचारी रोनी बिश्वास निवासी पश्चिम बंगाल को सूचना मिली की रोहतक में संजय गांव मकड़ौली खुर्द हाल कमल कॉलोनी रोहतक ने प्रेम नगर रोड पर फैक्टरी में बीड़ी बनाने का काम किया हुआ है। फैक्टरी में जसीम राणा निवासी गांव चकसापुर, जिला मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल को काम पर लगाया हुआ है। जसीम को बीड़ी के बंडल पैकिंग का पहले से ही अनुभव है। उक्त दोनों ने ब्रांडेड कंपनी के लेबल, इनबिल्ट होलोग्राम, रेपर सब नकली लगाकर तैयार किए हैं। इतना ही नहीं, ब्रांडेड कंपनी को नुकसान पंहुचाने की नीयत से तैयार करके गोदाम के पास बनी दुकान में रखकर व गोदाम में मैन्युफैक्चरिंग व मिलिभगत करके ग्राहकों को परचून व थोक में मार्केट में बेचा भी जा रहा है। इस सूचना के आधार पर कंपनी के दोनों कर्मचारी मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ पहुंचे और मौके से भरपूर मात्रा में तैयार नकली माल सहित कंपनी के हूबहू होलोग्राम, रैपर सहित अन्य सामान बरामद किया।

नए बस स्टेड से सुखपुरा चौक की तरफ जाने वाले रोड पर एक फैक्टरी में पुलिस छापे के दौरान पकडी गई नकली ?