फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhupendra Singh Hooda should prepare to go to jail: Vij

भूपेंद्र सिंह हुड्डा जेल जाने की तैयारी करे : विज

Fri, 01 Sep 2023 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Bhupendra Singh Hooda should prepare to go to jail: Vij
रोहतक। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को वर्ष 2024 के चुनाव में मुख्यमंत्री की नहीं, जेल में जाने की तैयारी करनी चाहिए। उसने जो किया है। उसके राज में जो हुआ है। उसे लोग भूले नहीं हैं। भोले-भाले किसानों की जमीन किस तरह लेकर बिल्डरों को बेच दी। लोगों को सब याद है। हुड्डा के घर में घुसकर यह दहाड़ ''गब्बर'' के नाम से मशहूर प्रदेश के गृहमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लगाई है। वे पीजीआईएमएस में उपचाराधीन अपने चाचा का कुशलक्षेम जानने के बाद पत्रकारों से सवालों के जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि आईजीएल समेत व कई केस हैं। लोग भूले नहीं हैं। ठीक है खुश रहने के लिए सपने लेते रहना चाहिए। सपने लेने पर कोई टैक्स नहीं है। मूलभूत सुविधाओं के जवाब में उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। अपराध को लेकर व्यवस्था दुरुस्त हुई है। पुलिस की डायल 112 सुविधा की इसमें अहम भूमिका रही है। इससे अपराध पर नियंत्रण हुआ है। जनता की एक आवाज पर पुलिस दौड़ कर पहुंच रही है। पुलिस वाहन फोन के बाद 8 मिनट 13 सेकेंड में निर्धारित स्थान पर पहुंच जाता है।
विज्ञापन




किसी मरीज को बाजार से दवाई नहीं खरीदनी पड़ती
प्रदेश में चिकित्सकों की कमी नहीं है। अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सक उपलब्ध हैं। प्रदेश में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए हाल ही में 900 डॉक्टरों की भर्ती की गई है। इसके अलावा नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 150 डॉक्टर यहां काम कर रहे हैं। डॉक्टरों की प्रदेश में संतोषजनक स्थिति है। सरकारी अस्पतालों व संस्थानों में दवा की कोई कमी नहीं है। किसी भी मरीज को बाजार से दवाई नहीं खरीदनी पड़ती है। पीजीआईएमएस में पिछले कुछ दिन दिक्कत रही। अब स्थिति में सुधार है। पहले निदेशक पारदर्शी नहीं थे। अब दवाओं की किल्लत दूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व उन्होंने पीजीआइएमएस में चिकित्सकों से अपने चाचा के स्वास्थ्य व उपचार के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें निमोनिया हो गया है। इसका इलाज किया जा रहा है। अब हालत में सुधार है। चिकित्सकों से बातचीत के बाद उन्होंने अपने चाचा से मुलाकात की। कुछ देर उनसे बातचीत करने के बाद वे चले गए।




ये दिन में झगड़ते हैं शाम को साथ चाय पीते हैं

विपक्षी दलों की बैठक के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक दल नहीं, बल्कि टी-पार्टी है। ये दिन में लड़ते-झगड़ते हैं और रात को एक साथ बैठकर चाय पीते हैं। इनका आप हाल देखना। अभी तो शुरूआत है। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, कार्यकारिणी के सदस्य अजय बंसल, रमेश भाटिया, गुलशन दुआ, पदम ढुल, मनीष शर्मा, नवीन ढुल, गुलाब, नवीन बहल, कुलविंदर सिक्का व मनोज सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed