फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   bhupendra sing hudda, state government comment, rohtak, haryana, beerendra singh, court case

हुड्डा से कभी फायदा नहीं लिया, आरोप लगाया तो मानहानि का मुकदमा करूंगा : बीरेंद्र सिंह

Wed, 14 Sep 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 14 Sep 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
bhupendra sing hudda, state government comment,  rohtak, haryana, beerendra singh, court case
केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हुड्डा पर जितने भी केस दर्ज हुए, सभी में सरकार के पास सबूत - फोटो : amar ujala
केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि हुड्डा उनके लिए सीएलयू कराने की बात कहते हैं तो इस बार उन पर मानहानि का मुकदमा करा देंगे। मंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी कोई सीएलयू नहीं कराया। हुड्डा किस-किस को कैसे आकर्षित करते रहे हैं, इस बारे में अच्छी तरह से जानते हैं, लेकिन मैं आकर्षित होने वालों में नहीं हूं। उन्होंने कहा कि हुड्डा पर अभी तक तीन केस दर्ज हुए हैं। सभी केसों में उनके खिलाफ सरकार के पास पुख्ता सबूत हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को कैनाल रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भाजपा की मजबूती पर सवाल खड़े कर दिये। उन्होंने कहा कि भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर है। सलाह दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाना चाहिए। उनको संगठन की ओर से भाजपा की मजबूती की जिम्मेदारी मिलती है तो वह उसे निभाएंगे। जिम्मेदारी नहीं भी मिलती है, तब भी पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 50 साल तक प्रदेश में संकुचित सोच वाली राजनीतिक पार्टियाें ने शासन किया। प्रदेश में नेता राजनीतिक मूल्यों, परिपक्वता और अच्छे राजनीतिक दृष्टिकोण से नीचे आ गए। उन्होंने कहा कि अगले 50 सालों के लिए हरियाणा में राजनीतिक रोडमैप तैयार करने की जरूरत है, जिसमें गुणात्मक शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, लोक संस्कृति और अच्छे नेताओं को लाना होगा। उन्होंने कहा कि लगभग 44 साल से वह राजनीति में हैं, लेकिन पहली बार देखा कि देश में जनता के हित की योजनाएं बनी हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व विधायक ओमप्रकाश बेरी, मंत्री के ओएसडी सुधीर फौगाट, धर्मबीर शर्मा, गायत्री आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जीएसटी काउंसिल के गठन को कैबिनेट से मंजूरी मिली

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जीएसटी बिल पर पिछले आठ सालों से काम हो रहा था। भाजपा सरकार में जीएसटी पर तेजी से काम हुआ। देश के 16 राज्यों ने विधानसभा में इसे पास कर दिया है। केेंद्रीय मंत्रिमंडल ने जीएसटी काउंसिल को मंजूरी दे दी है। इस बिल से देश में होने वाली आर्थिक गतिविधियों में पारदर्शिता आएगी और काले धन पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिदंबरम से कहा था, पॉजिटिव रिपोर्ट पर दिया जाए आरक्षण

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब जाटों को आरक्षण दिया गया था तो उस समय केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम से मिले थे। उनसे कहा था कि बैकवर्ड कमीशन की रिपोर्ट पॉजिटिव होनी चाहिए और उसके आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए। उस समय कहा गया कि कमीशन की रिपोर्ट कैसी भी रहे, हम उसे नजरअंदाज करके आरक्षण दे देंगे। इसी कारण आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट में कैंसिल कर दिया गया। जबकि प्रदेश का आरक्षण हाईकोर्ट में लंबित है। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य करने वाले गुर्जर, यादव व जाट वर्ग की सामाजिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एक समान है। इस आधार पर गुर्जर व यादव की तरह जाट को भी आरक्षण मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed