फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhumika Dhaka won gold in boxing

Rohtak News: भूमिका ढाका ने बॉक्सिंग में जीता सोना

Fri, 10 Apr 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bhumika Dhaka won gold in boxing
महम। राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के अंडर-15 वर्ग के 61 किलोग्राम भार में भूमिका ढाका ने स्वर्ण जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला में चार से नौ अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भूमिका ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए यह पदक जीता।
विज्ञापन

हरियाणा शिक्षा विभाग में कोच हरेंद्र ढाका ने बताया कि भूमिका का चयन देश की अंडर 15 मुक्केबाजी टीम में हुआ है। टीम एक से 16 मई तक एशियन मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। यह उज़्बेकिस्तान में आयोजित होनी है। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रधान सत्यपाल सिंधु ने कहा कि भूमिका उज्बेकिस्तान में पदक जीतकर तिरंगे की शान बढाएंगी। संघ के सचिव ओमबीर हुड्डा ने कहा कि हमें अपनी बेटी पर गर्व है। वह देश व प्रदेश की शान बढ़ा कर हमें गौरवान्वित करेगी। भूमिका महम के वार्ड एक की रहने वाली हैं और एक निजी स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed