{"_id":"65f35ed68dc9461d67010986","slug":"bhopal-vice-chancellor-visited-mdu-rohtak-news-c-17-roh1020-381302-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भोपाल के कुलपति ने एमडीयू का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भोपाल के कुलपति ने एमडीयू का किया दौरा
Fri, 15 Mar 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने कुलपति प्रो. राजबीर सिंह से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की। दोनों कुलपतियों ने विश्वविद्यालयों में आपसी समन्वय, सहयोग, शैक्षणिक सहभागिता पर चर्चा की।
प्रो. केजी सुरेश ने विश्वविद्यालय के विवेकानंद पुस्तकालय का भी दौरा किया। विशेष रूप से विवेकानंद पुस्तकालय के रीडिंग हॉल में अध्ययनरत विद्यार्थियों की अध्ययनशीलता को प्रो. केजी सुरेश ने सराहा। लाइब्रेरियन डाॅ. सतीश मलिक ने पुस्तकालय कार्यप्रणाली की जानकारी दी। प्रो. केजी सुरेश की पत्नी और उनकी बेटी भी साथ रहे। बॉटनी विभाग की प्रो. डाॅ. विनीता हुड्डा लाइब्रेरी विजिट में साथ रहीं।