फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhiwani office peon accused of demanding extortion from truck driver, case registered

ट्रक चालक से रंगदारी मांगने का आरोपी निकला भिवानी कार्यालय का चपरासी, केस दर्ज

Sat, 11 Dec 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani office peon accused of demanding extortion from truck driver, case registered
ओवरलोड वाहनों से आरटीए अधिकारी के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। एक युवक ने ट्रक मालिक को फोन करके कहा, मुझे आपके पीछे आरटीए रोहतक ने लगा रखा है। 5 हजार रुपये मंथली व 10 हजार अवैध खनन के जमा करवाएं, नहीं तो आपका भारी चलान कटेगा। लिखित शिकायत पर विभाग ने जांच की तो पता चला फोन करने वाला युवक आरटीए कार्यालय भिवानी का चपरासी है, जो 25 दिन से गैरहाजिर चल रहा है। पुलिस ने चपरासी सहित तीन के खिलाफ अवैध वसूली का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरटीए कार्यालय रोहतक के मोटर वाहन अधीक्षक लायकराम ने दी शिकायत में बताया कि 9 दिसंबर को रिठाल नरवाल निवासी कृष्ण ने विभाग को शिकायत दी थी। कृष्ण का आरोप था कि आठ दिसंबर को वह अपनी गाड़ी पास करवाने के लिए आरटीए ऑफिस आया था। उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि आपकी गाड़ी ओवरलोड चलती है। मुझे आरटीए रोहतक ने आपके पीछे लगाया हुआ है। 5 हजार रुपये गाड़ी के मासिक व 10 हजार रुपये माइनिंग के नाम पर जमा करवाएं। नहीं तो भारी चालान होगा। कृष्ण ने अधिकारियों को इसकी कॉल रिकार्डिंग भी दी। कृष्ण ने जब कॉल करने वाले से पूछा, आप कौन हो तो उसने बताया कि वह आरटीए कार्यालय रोहतक में अधिकारी के कहने पर वाहनों से मंथली वसूलता है। रोहतक के अलावा उसका भाई अंग्रेज आरटीए भिवानी में है। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो गाड़ी बंद कर देगा। गाड़ी मालिक ने कॉल करने वाले व्यक्ति के बारे में आरटीए कार्यालय रोहतक में पूछताछ की। बताया गया कि ऐसा व्यक्ति आरटीए कार्यालय रोहतक में नहीं है।
विज्ञापन

कॉल करके बुलाया तो भिवानी कार्यालय का गैरहाजिर चपरासी निकला
आरटीए कार्यालय रोहतक के मोटर वाहन अधीक्षक का आरोप है कि ट्रक मालिक की शिकायत पर जांच-पड़ताल शुरू की। कॉल करने के आरोपी युवक को कार्यालय में बुलाया गया, जिसे शिकायतकर्ता ने पहचान लिया। युवक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका नाम विशाल है और आरटीए कार्यालय भिवानी में चपरासी के तौर पर कार्यरत है। आरटीए कार्यालय भिवानी में पूछा गया तो बताया कि विशाल 20 से 25 दिन से ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। इसके बाद विशाल से पूछताछ के बाद दो युवकों का और पता चला। उनसे पूछताछ में कई गाड़ियों के नंबर मिले। विभाग का कहना है कि आरोपी युवक विभाग के नाम पर काफी दिन से गाड़ियों से अवैध वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed