फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhimrao Ambedkar's statue vandalised, villagers furious

Rohtak News: भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में रोष

Fri, 20 Feb 2026 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bhimrao Ambedkar's statue vandalised, villagers furious
फोटो। बाबा साहेब अंबेडकर की खंडित प्रतिमा। स्रोत वीडियो ग्रेब।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर ढाकल गांव में बुधवार देर रात अज्ञात शरारती तत्व ने संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया और तुरंत इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई।

वीरवार सुबह सदर थाना के एसएचओ रामकुमार पुलिस टीम व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और समाज के लोगों से बातचीत कर घटना का जायजा लिया। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जगह नई प्रतिमा स्थापित करवाई जाएगी। इसके बाद आपसी सहमति से एक पत्र पर हस्ताक्षर कर समझौता किया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर बाबा साहेब की प्रतिमा पिछले करीब चार वर्षों से स्थापित की हुई थी। हालांकि जिस जमीन पर प्रतिमा स्थापित है उसे लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन पंचायत की है या समाज की, इस संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं है। पंचायत के पास भी फिलहाल जमीन का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि यदि जांच में जमीन पंचायत की पाई जाती है तो प्रस्ताव पास कर उसे समाज के नाम अलॉट कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
प्रशासन ने जमीन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के निर्देश भी दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष सामने मांग रखी कि नई प्रतिमा स्थापित की जाए और दूसरी, संबंधित जमीन समाज के नाम की जाए।
सरपंच अनिल कुंडू ने बताया कि बुधवार देर रात किसी शरारती तत्व ने ईंट मारकर प्रतिमा खंडित कर दी है। मामले की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। जमीन के रिकॉर्ड की जांच जारी है।

वहीं एसएचओ रामकुमार ने कहा कि ग्रामीणों की मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है और नई प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया गया है। घटना को लेकर गांव में आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों ने इसे समाज की भावनाओं को आहत करने वाली हरकत बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed