Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhau is in the news for the monthly scandal, he had demanded Rs 50 lakh as extortion money two years ago.

Rohtak News: मंथली प्रकरण से सुर्खियों में भाऊ, दो साल पहले मांगी थी 50 लाख रंगदारी

Fri, 10 Oct 2025 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bhau is in the news for the monthly scandal, he had demanded Rs 50 lakh as extortion money two years ago.
02 लधुसचिवालय ​​​स्थित एएसपी प्रतिक अग्रवाल के कार्यालय के बाहर बैठे ​शिकायतकर्ता। संवाद
रोहतक। शराब ठेकेदार से ढाई लाख रुपये मंथली मांगने का मामला मीडिया में छाने के बाद गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ भी चर्चा में है। भाऊ ने शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल से दो साल पहले 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। बंसल ने तब कलानौर थाने में केस दर्ज कराया था। हालांकि, पुलिस इस केस में भाऊ पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, ठेकेदार प्रवीण बंसल 10 साल से शराब के कारोबार में हैं। उसका दो साल पहले आंवल गांव में शराब ठेका था। जून 2023 में उसने कलानौर थाने में शिकायत दी थी कि उसके पास व्हाट्सएप नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को हिमांशु उर्फ भाऊ बताया और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। कॉल विदेश के नंबर से की गई थी।
विज्ञापन

इस केस में पुलिस भाऊ को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है। अब अर्बन एस्टेट थाने में पूर्व आईजी वाई पूरण कुमार के गनर रहे सुशील के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में भी बंसल ने हिमांशु उर्फ भाऊ का जिक्र किया है। कहा है कि भाऊ गैंग का शराब के ठेकों में हिस्सा है। पुलिस भाऊ को अभी तक विदेश से नहीं ला सकी है। पुलिस भाऊ को पकड़ने में कामयाब रहती तो मंथली प्रकरण सामने नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी पासपोर्ट पर 2022 में फरार हुआ था भाऊ
हिमांशु उर्फ भाऊ हरियाणा पुलिस का डेढ़ लाख का इनामी है। वह विदेश में बैठकर गैंग चला रहा है। फरार होने के लिए उसने गाजियाबाद के गलत पते पर पासपोर्ट बनवाया था। रोहतक में हत्या से लेकर रंगदारी मांगने के मामलों में उसका नाम आ चुका है मगर पुलिस उसे विदेश से लेकर आने में अब तक नाकाम रही है।

एसपी नहीं आए दफ्तर, एएसपी ने सुनीं समस्याएं
एडीजीपी वाई पूरण कुमार की खुदकुशी के बाद से पुलिस महकमे में भी हलचल मची हुई है। आईपीएस पूरण कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर के साथ रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया को भी खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इधर, एसपी बिजारणिया वीरवार को अपने कार्यालय नहीं आए। दोपहर एक बजे तक एएसपी प्रतीक अग्रवाल ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। प्रशासनिक कार्यों के लिए पुलिस अधिकारी एएसपी प्रतीक अग्रवाल से मिले। पुलिस कार्यालय में पूरी तरह खामोशी छाई है। कोई भी पूरे प्रकरण पर बोलने के लिए तैयार नहीं है।

आरोपी पुलिसकर्मी की 21 अक्तूबर को होगी पेशी
आरोपी पुलिसकर्मी सुशील को ड्यूटी मजिस्ट्रेट रवलीन कौर की अदालत में पेश किया गया। जहां से फाइल सीजेएम कोर्ट भेज दी गई है। अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद पुलिसकर्मी सुशील को 21 अक्तूबर को सीजेएम कोर्ट में पेशर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed