फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhau had got Manjeet killed by joining hands with Neeraj for not paying extortion money

Rohtak News: रंगदारी न देने पर नीरज से हाथ मिलाकर भाऊ ने करवाई थी मनजीत की हत्या

Mon, 09 Dec 2024 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bhau had got Manjeet killed by joining hands with Neeraj for not paying extortion money
रोहतक। डेढ़ लाख के इनामी गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ ने रंगदारी न देने पर तीन दिन पहले किलोई में शादी समारोह के दौरान डीघल निवासी फाइनेंसर मनजीत की हत्या करवाई थी। इसके लिए भाऊ के दोस्त नीरज फरीदपुरिया ने पांच शूटरों का इंतजाम किया था। भाऊ ने झांसा दिया था कि वारदात के बाद शूटरों की भागने की व्यवस्था करवा देंगे, बल्कि अपने पास अमेरिका में बुला लेंगे। सीआईए प्रथम व एफटीएफ ने दो शूटर सोनीपत के खरखौदा निवासी साहिल व फतेहाबाद के टिब्बी निवासी जसवीर को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है, जबकि तीन शूटर अभी फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ रोहतक के गांव रिटौली का रहने वाला है, यहां से झज्जर के गांव डीघल की दूरी मात्र चार किलोमीटर है। भाऊ को पता था कि डीघल निवासी मनजीत फाइनेंस का काम करता है। एक दिन भाऊ ने उसके पास रंगदारी के लिए कॉल की। मनजीत ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस बात से भाऊ नाराज चल रहा था। उसने दोस्त नीरज फरीदपुरिया से बात की। नीरज भी विदेश में बैठकर गैंग चला रहा है। भाऊ ने मनजीत के बारे में पूरी जानकारी हासिल की, वहीं नीरज ने शूटरों का प्रबंध किया। पता चला कि मनजीत चचेरे भाई की बरात में किलोई जाएगा। तय हुआ कि किलोई में ही शादी समारोह के दौरान वारदात को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

साहिल ने टीम को किया लीड, 15 मिनट रखी नजर
जांच में सामने आया है कि योजना के तहत पांच शूटर गाड़ी में सवार होकर किलोई पहुंचे। एक गाड़ी स्टार्ट कर खड़ा रहा। दो गार्डन के गेट पर खड़े हो गए। दो शूटर अंदर मनजीत के पास पहुंचे। इशारा पाकर दोनों शूटरों ने मनजीत पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद गेट पर मौजूद शूटरों ने भी हवाई फायरिंग शुरू की। मनजीत व घायल दूसरे युवक मनदीप को पीजीआई ले जाया गया, जहां मनजीत ने दम तोड़ दिया। चारों शूटर गाड़ी में बैठकर अपने साथी सहित फरार हो गए। सीआईए प्रथम ने मुठभेड़ के बाद साहिल व जसबीर को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस का इनामी बदमाश है जसबीर
पुलिस ने बताया कि साहिल के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस करनाल व मारपीट का केस खरखौदा में दर्ज है, जबकि जसबीर के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं, इनमें लूटपाट का एक केस गोगामेड़ी में दर्ज है। इसके चलते राजस्थान पुलिस ने एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। वह 2022 से फरार चल रहा था।
जसबीर की हालत गंभीर, छाती में भी लगी हैं दोनों को गोलियां
20 से 22 राउंड में साहिल को तीन तो जसबीर को चार गोली लगी हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सबसे पहले पुलिस ने हवाई फायर कर दोनों शूटर को सरेंडर के लिए कहा। जब सरेंडर नहीं किया तो पैरों में गोली मारी। फिर भी फायरिंग नहीं रुकी तो पुलिस ने जवाब दिया। दोनों को पैरों के अलावा पेट व छाती में भी गोलियां लगी हैं। जसबीर की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

वर्जन
सीआईए प्रथम व एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ के बाद मनजीत हत्याकांड में वांछित खरखौदा निवासी साहिल व फतेहाबाद के गांव टिब्बी निवासी जसबीर को काबू किया है। गोली लगने से दोनों घायल हैं, उनको सात गोलियां लगी हैं। पुलिस किसी भी वारदात को बर्दाश्त नहीं करेगी। अपराधी प्रदेश को छोड़ दें।
रवि खुंडिया, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed