{"_id":"6836249ddcb4279ee20b1659","slug":"bhau-gangs-opponent-ravi-ritoliya-also-involved-in-bhalaut-firing-case-rohtak-news-c-17-roh1019-660899-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भालौठ फायरिंग केस में भाऊ गैंग का विरोधी रवि रिटोलिया भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भालौठ फायरिंग केस में भाऊ गैंग का विरोधी रवि रिटोलिया भी शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। भालौठ गांव में शराब ठेके पर हुई फायरिंग में हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के विरोधी सन्नी गैंग में रहा रवि रिटोलिया भी शामिल रहा है। पुलिस वारदात के मुख्य आरोपी विकास उर्फ नारद निवासी भालौठ व उसके साथियों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज व शिनाख्त के बावजूद पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। सीआईए प्रथम व द्वितीय की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
रुड़की निवासी रोहित ने पुलिस को बताया कि उसका भालौठ में किलोई रोड पर शराब ठेका ले रखा है, जिसकी अवधि 11 जून 2025 तक है। करीब पांच दिन पहले भालौठ निवासी विकास उर्फ नारद साथियों के साथ ठेके पर आया और पथराव करके चला गया। जब विकास से बात की तो उसने माफी मांग ली।
अब रविवार रात को विकास तीन-चार साथियों के साथ ठेके पर आया और जान से मारने की धमकी देकर गया। बोला- अबकी बार किसी ने यह ठेका लिया तो जान से मार दूंगा। सोमवार तड़के साढ़े 4 बजे ठेके पर 13 राउंड फायरिंग कर वीडियो वायरल करके धमकी दी। वीडियो में आरोपी विकास के अलावा रवि रिटोलिया भी दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि रवि रिटोली गांव का रहने वाला है।