फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bharat Nagpal became INLD Urban District Vice President

Rohtak News: भारत नागपाल बने इनेलो शहरी जिला उपाध्यक्ष

Wed, 27 Aug 2025 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bharat Nagpal became INLD Urban District Vice President
-फोटो 55 : भारत नागपाल का पुष्पगुच्छ से सम्मान करते इनेलो नेता व अन्य। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। इनेलो की ओर से पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूती देने के लिए कार्यकारिणी गठित की जा रही है। इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा व आदित्य देवीलाल चौटाला के निर्देशानुसार विभिन्न प्रकोष्ठों की जिला कार्यकारिणी की नियुक्तियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला नफे सिंह राठी, जिलाध्यक्ष सतपाल पहलवान, शहरी जिलाध्यक्ष रामनिवास सैनी एवं शीर्ष नेताओं से विचार विमर्श कर भारत नागपाल को पार्टी का शहरी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

भारत नागपाल ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व व युवा इनेलो नेता कपूर सिंह राठी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनेलो ने सदैव जनता के हितों में काम किया है और सभी वर्गों के हकों की आवाज को लगातार उठाने का काम किया है। इस मौके पर मास्टर सुखबीर सरोहा, सत्येंद्र दहिया, राज सिंह वर्मा, देवराज गंभीर, जय सिंह मलिक, सूरजमल दलाल, अरुण आसीवाल आदि मौजूद रहे।



-फोटो 55 : भारत नागपाल का पुष्पगुच्छ से सम्मान करते इनेलो नेता व अन्य। विज्ञप्ति



-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed