फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhajan parties giving information about schemes and policies

Rohtak News: योजनाओं व नीतियों की जानकारी दे रही भजन पार्टियां

Sun, 28 Jul 2024 03:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Bhajan parties giving information about schemes and policies
27सीटीके24...सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते भजन पार्टियां। स्रोत: प्रशा
रोहतक। प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल के सफलतम पौने पांच वर्ष पूरे होने पर सूचना, जनसंपर्क, भाषा व संस्कृति विभाग, महानिदेशक मंदीप बराड़ के निर्देशानुसार प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन के सहयोग से इस अभियान लाया जा रहा है। इस प्रचार अभियान के दौरान जिला के गांवों व शहरों के वार्डों को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

अजय कुमार ने बताया कि जिला में विशेष प्रचार अभियान में विभागीय नियमित व सूचीबद्ध भजन पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए दस्तक दे रही हैं। भजन पार्टियां अपनी गीत व संगीतमय मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकार की योजनाएं, नीतियों व उपलब्धियों के बारे में आमजन को जागरूक करने का काम कर रही है। प्रचार अभियान का उद्देश्य आमजन को सरकार की विकासात्मक नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों के साथ-साथ लोकप्रिय योजनाओं बारे लोक गायन शैली के माध्यम से जागरूक करना है।
विज्ञापन

इन गांवों में जाएगी भजन पार्टी :
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सूचना, जनसंपर्क, भाषा व संस्कृति विभाग, महानिदेशक मंदीप बराड़ के निर्देशानुसार व उपायुक्त अजय कुमार के मार्गदर्शन में 29 जुलाई को मोखरा, ब्राह्मणवास, मुरादपुर टेकना, लाहली व घुसकानी व मंगलवार 30 जुलाई को गांव मोखरा खेड़ी, बसंतपुर, मोखरा खास, भाली आनंदपुर व खिड़वाली में पहुंचकर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों बारे जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed