फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhaini Chadrapal murder case: Bullet was fired piercing farmer's heart

भैणी चद्रपाल हत्याकांड : किसान के दिल को चीरते हुए निकली थी गोली

Wed, 06 Mar 2024 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Bhaini Chadrapal murder case: Bullet was fired piercing farmer's heart
महम। भैणी चंद्रपाल गांव में किसान की सोमवार को गोली मारकर हत्या की गई थी। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच में पता चला कि किसान रूप सिंह उर्फ रूपा को एक नहीं, बल्कि दो गोली मारी गई थी। एक गोली दिल को चीरते हुए निकल गई। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे डाल रही है।
विज्ञापन

भैणी चंद्रपाल निवासी अनीता ने दी सोमवार को दी शिकायत में बताया कि उसके पति तीन भाई हैं। सबसे बड़ा फूल सिंह, उससे छोटा अजमेर सिंह व सबसे छोटा रूप सिंह है। सभी अपने परिवार सहित अलग रहते हैं। उनका जेठ अजमेर के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार शाम करीब सात बजे वह अपने पति रूप सिंह के साथ घर पर थी। तभी उसका जेठ अजमेर अपने दो बेटों के साथ घर के अंदर आया। तीनों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोली उसके पति की छाती से आर-पार हो गई। वह बचाव में आई तो आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहे हैंं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विद्यानंद, प्रभारी थाना महम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed