फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhagwandas of Madhya Pradesh was stabbed after drinking alcohol

शराब पीकर मारा था मध्यप्रदेश के भगवानदास को चाकू

Tue, 31 May 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bhagwandas of Madhya Pradesh was stabbed after drinking alcohol
रोहतक। भालौठ गांव में मध्यप्रदेश के युवक भगवानदास (34) की हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव के ही दो युवकों रवि उर्फ कीड़ा व अमन को गिरफ्तार किया है। वारदात के समय आरोपियों ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया हुआ है।
विज्ञापन

आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाशचंद ने बताया कि 21 मई को पुष्पा निवासी मंजना, मध्यप्रदेश, हाल में भालौठ ने शिकायत दी थी कि गांव के तीन युवकों ने उसके पति के साथ आठ मई को गली में मारपीट की और कंधे में चाकू मारकर घायल कर दिया। 28 मई को भगवानदास की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन व रवि उर्फ कीड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का जांच में पुराना रिकार्ड सामने आया है। आरोपी अमन पर चोरी व आरोपी रवि उर्फ कीड़ा के खिलाफ लड़ाई-झगड़े के केस दर्ज हैं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वारदात के दौरान शराब का सेवन किया हुआ था। शराब के नशे में आरोपियों का भालौठ गांव के अड्डे पर भगवानदास से झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान आरोपियों ने चाकू से भगवानदास पर वार किया, जिसकी बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed