फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhagat Singh's prison diary displayed on Martyrdom Day

Rohtak News: शहीदी दिवस पर भगत सिंह की जेल डायरी की प्रदर्शित

Sat, 22 Mar 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 22 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh's prison diary displayed on Martyrdom Day
फोटो-21सीटीके28 पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शहीदी दिवस के अवसर पर पोस्टर एवं पुस
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को शहीदी दिवस पर पोस्टर व पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय की आर्ट गैलरी में आयोजित की गई। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को इन महान क्रांतिकारियों के जीवन और उनके विचारों से परिचित कराना था। इसे शहीद स्मृति संकल्प अभियान के प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्हारा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्हारा, पूर्व प्राचार्य शमशेर अहलावत और डॉ. शौकीना ने किया। प्रदर्शनी में क्रांतिकारियों के लेख, बयानों, संगठनों के घोषणापत्रों, भगत सिंह की जेल डायरी और उनके दस्तावेजों को प्रमुख रूप से प्रदर्शित किया गया। जो छात्रों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने। शहीद स्मृति संकल्प अभियान के इंद्रजीत ने कहा कि देश की जनता भगत सिंह और उनके साथियों की बहादुरी से तो परिचित है, लेकिन उनकी वैचारिक विरासत से अनजान है। उन्होंने बताया कि भगत सिंह के सपनों का भारत हम सभी की जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम में मनजीत, प्रदीप, प्रियांशी, तमन्ना, अंश, इंद्रजीत आदि ने वॉलंटियर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed