फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhagat Singh complex and parking built at a cost of seven crores will be investigated

Rohtak News: सात करोड़ में बने भगत सिंह कॉम्प्लेक्स और पार्किंग की होगी जांच

Mon, 21 Jul 2025 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh complex and parking built at a cost of seven crores will be investigated
2017 में बनकर तैयार हुई किला रोड ​स्थित भगत सिंह पार्किंग की रेलिंग। संवाद
रोहतक। किला रोड बाजार स्थित शहीद भगत सिंह कॉम्प्लेक्स और अंडरग्राउंड पार्किंग के निर्माण की नगर निगम जांच करेगा। इसके लिए निगम आयुक्त ने इंजीनियरिंग ब्रांच से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। आरोप है कि अंडरग्राउंड पार्किंग की रेलिंग ज्यादा ऊंची होने के कारण दोपहिया वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है। इस कारण पार्किंग लंबे समय से बंद पड़ी है।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा के पहले कार्यकाल 2011 में भगत सिंह पार्क की जगह सात करोड़ की लागत से कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स कम पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। नगर निगम ने पीडब्ल्यूडी की बीएंडआर ब्रांच से कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया था।
विज्ञापन

निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक, 2016 में कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य पूरा हुआ। अप्रैल 2017 में सीएम मनोहर लाल के हाथों इसका उद्घाटन कराया गया। 2019 में निगम ने लंबी जद्दोजहद के बाद कॉम्प्लेक्स व पार्किंग को किराये पर देने का प्रयास किया। इसके लिए खुली बोली आयोजित की गई लेकिन कोई व्यापारी आगे नहीं आया। छह साल से कॉम्प्लेक्स व पार्किंग धूल फांक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा था कांग्रेस राज की योजनाओं को लटकाया जा रहा
गत सप्ताह किला रोड बाजार पहुंचे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा था कि कांग्रेस राज में शुरू हुई योजनाओं को लटकाया जा रहा है। शहीद भगत सिंह कॉम्प्लेक्स व पार्किंग खाली पड़ी है। उसके बात से निगम प्रशासन हरकत में आया है। आरोप लगता रहा है कि कॉम्प्लेक्स का निर्माण सही ढंग से नहीं किया गया है। पार्किंग की रेलिंग ज्यादा ऊंची हैं। दोपहिया वाहन अंडरग्राउंड पार्किंग के अंदर ले जाने व बाहर लाने में दिक्कत होती है। बाजार में महिला ग्राहक स्कूटी लेकर आती हैं। पार्किंग का प्रयोग करती हैं तो गिरकर घायल हो सकती हैं।
दो दिन से बंद किला रोड बाजार में बिजली लाइन लगाने का काम
उधर, किला रोड बाजार में शनिवार व रविवार को बिजली के नए खंभे पर लाइन लगाने का काम बंद रहा। बिजली निगम के एसडीओ ने सोमवार तक नई लाइन लगाने का दावा किया था लेकिन अभी तक केवल खंभे लगे हैं। उसमें भी पांच खंभे तिरछे लगे हुए हैं। बाजार के नए प्रधान जगदीश धींगड़ा का कहना है कि बिजली निगम के अधिकारियों से बात हुई है। सोमवार से फिर काम शुरू हो जाएगा।

शहीद भगत सिंह पार्किंग के संचालन में क्या दिक्कत है इंजीनियरिंग ब्रांच से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। जो कमियां हैं उनको दूर कर पार्किंग को चलाने का प्रयास करेंगे। साथ ही कॉम्प्लेक्स को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा। -डॉ. आनंद शर्मा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed