फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Becoming more steam boiler exploded in beverage machine , two workers were killed

ज्यादा भाप बनने से पेय पदार्थ की मशीन के बॉयलर में विस्फोट, दो मजदूरों की मौत, सात से अधिक घायल

Thu, 21 Apr 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 21 Apr 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Becoming more steam boiler exploded in beverage machine , two workers were killed
दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत से आग को किया काबू - फोटो : अमर उजाला
अधिक भाप बनने की वजह से एक पेय पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट हो गया। तेज धमाके के साथ बॉयलर के चिथडे़ उड़ गए और आग की लपटें दूर तक फैल गईं। तेज धमाके की वजह से फैक्ट्री की सभी दीवारें गिर गईं। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सात से अधिक घायलों को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है, जिसमें से तीन की हालत गंभीर है। डीसी ने मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी है। पीड़ितों को मुआवजा देने के बारे में बृहस्पतिवार को फैसला किया जाएगा। माना जा रहा है कि फैक्ट्री में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था, जिसकी वजह से हादसा हुआ है। हिसार रोड स्थित नए औद्योगिक क्षेत्र (एचएसआईडीसी) में अनाज मंडी निवासी प्रेम मित्तल की पेय पदार्थ बनाने की फैक्ट्री है।
विज्ञापन


फैक्ट्री से बना पेय पदार्थ बाजार में हाई फाई ठंडा के नाम से बिकता है। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे फै क्ट्री में करीब 20 मजदूर काम कर रहे थे। इसी बीच पेय पदार्थ बनाने वाली मशीन के बॉयलर में ज्यादा भाप बन गई, जिससे अचानक बॉयलर फट गया। विस्फोट इतना भयानक था कि फैक्ट्री की सभी दीवारें गिर गईं। कुछ ही देर में फैक्ट्री में चारों तरफ आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की लपटों और विस्फोट से अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें फैक्ट्री से बाहर आ गईं। धमाके के साथ ही बॉयलर के साथ खडे़ मुर्शीद (28) निवासी बहराइच (यूपी) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 25 वर्षीय ननक ऊ निवासी बहराइच ने पीजीआई जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। खुर्शीद दीवार के मलबे के नीचे दब गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए धमाके से आसपास के लोग घबरा गए।

पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब आध घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में सात मजदूरों को झुलसी हालत में पीजीआई लाया गया। यहां आने से पहले ही करीब 80 प्रतिशत झुलसे ननक ऊ ने दम तोड़ दिया। घायलों में बहराइच निवासी जंगली, यूपी के मैनपुरी निवासी यशपाल, अमित, रोहतक से संतराम उर्फ लीलू और नेपाल के गोविंद शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम मुनीष नागपाल, डीएसपी पवन कुमार, तहसीलदार गुलाब सिंह, नायब तहसीलदार बंशीलाल और सिटी थाना एसएचओ जगबीर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंच गए।


--- पहली नजर में फैक्ट्री में नियमों का उल्लंघन होता दिखाई दे रहा है। मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। जांच के बाद सच सामने आ जाएगा। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानून के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अतुत कुमार, डीसी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed