फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Beautiful view of Ayodhya Ramlila, Target to show to 40 crore people, Gajendra Chauhan will become Maharaja

अयोध्या की रामलीला का मनोहारी दृश्य: 40 करोड़ लोगों को दिखाने का लक्ष्य, गजेंद्र चौहान बनेंगे महाराजा जनक

Fri, 22 Sep 2023 08:35 AM IST
नवीन दलाल ज्ञानेन्द्र कुमार, रोहतक (हरियाणा)
ज्ञानेन्द्र कुमार, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 22 Sep 2023 08:35 AM IST
सार

गजेंद्र चौहान ने बताया कि आज तकनीक के युग में रामलीला अधिक जीवंत हो गई है और इसे पहले से ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। उन्होंने बताया कि इस बार की रामलीला में कई किरदार पुराने हैं तो कई नए कलाकार भी शामिल किए गए हैं। वहीं, इस साल रामलीला को 40 करोड़ लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
Beautiful view of Ayodhya Ramlila, Target to show to 40 crore people, Gajendra Chauhan will become Maharaja
गजेंद्र चौहान - फोटो : social media

विस्तार

हिमवंत जिमि गिरिजा महेसहि हरिहि श्री सागर दई।

विज्ञापन

तिमि जनक रामहि सिय समरपी बिस्व कल कीरति नई॥
जैसे हिमवान ने शिवजी को पार्वतीजी और सागर ने भगवान विष्णु को लक्ष्मीजी दी थीं, वैसे ही जनकजी ने श्री रामचंद्रजी को सीताजी समर्पित कीं, जिससे विश्व में सुंदर नवीन कीर्ति छा गई। मिथिला के राजा जनक द्वारा सीताजी का हाथ श्रीराम को देने का यह मनोहारी दृश्य अयोध्या की रामलीला में इस बार फिर जीवंत होगा। महाराजा जनक की भूमिका में महाभारत के धर्मराज यानी डीएलसी सुपवा के कुलपति (वीसी) गजेंद्र चौहान होंगे। रामलीला का मंचन 14 से 24 अक्तूबर तक राम कथा पार्क, नया घाट अयोध्या में किया जाएगा। तकनीक की मदद से इस रामलीला को 40 करोड़ लोगों को दिखाने का लक्ष्य रखा गया है।

हरियाणवी कलाकार ममता सिंह भी दिखेंगी, पूनम ढिल्लो माता सबरी का रोल निभाएंगी
गजेंद्र चौहान ने अमर उजाला को बताया कि 1969 में जब वह 7वीं कक्षा में थे, तब पहली बार उन्होंने श्रवण कुमार की भूमिका निभाई थी। यह उनकी यात्रा की शुरुआत थी। उस समय दो चारपाई को जोड़कर और उसके ऊपर साड़ी डालकर कुटिया बनाते थे। युवावस्था में शिव का रोल किया था, तब असली सांप गले में लटकाए जाते थे। चेहरे के भाव और दर्शकों की ओर नजरें और गर्दन घुमाने पर सांप भी हरकत करता था। एक बार डॉयलॉग बोलते समय मुंह खोलते ही उसने जीभ में डस लिया था। यह कभी न भूल पाने वाला सीन था। अब तक 147 धार्मिक सीरियल में काम कर चुके हैं। दिल्ली में लाल किला में होने वाली लव-कुश रामलीला में भी वे कई किरदार निभा चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार की रामलीला में कई किरदार पुराने हैं तो कई नए कलाकार भी शामिल किए गए हैं। वह जनकजी की भूमिका निभाएंगे। महारानी सुनयना का किरदार कौन निभाएगा, अभी तय नहीं है। अभिनेत्री पूनम ढिल्लो माता शबरी का रोल निभाएंगी। रजा मुराद अहिरावण, राकेश बेदी विभीषण, राहुल भूचर श्रीराम, लिली सिंह सीताजी, गिरिजा शंकर रावण, वरुण सागर हनुमान के किरदार में दर्शकों के सामने प्रस्तुत होंगे। इस साल हरियाणवी अभिनेत्री ममता सिंह (परी) भी काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियाभर में 40 करोड़ लोगों को रामलीला दिखाएंगे
गजेंद्र चौहान ने बताया कि आज तकनीक के युग में रामलीला अधिक जीवंत हो गई है और इसे पहले से ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। अयोध्या की रामलीला को पिछले साल दुनिया भर से ऑनलाइन 25 करोड़ लोगों ने देखा था। इस साल यह लक्ष्य 40 करोड़ लोगों तक पहुंचने का है। इसके अलावा अयोध्या में 25 हजार लोगों को एक साथ रामलीला दिखाने की व्यवस्था की गई है। इसका लाइव प्रसारण दूरदर्शन और सोशल मीडिया पर भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed